Thursday, September 17, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home PUNJAB

सिक्योरिटी वैन से चार करोड़ रुपये कीमत का सोना पकड़ा गया

admin by admin
in PUNJAB
0
सिक्योरिटी वैन से चार करोड़ रुपये कीमत का सोना पकड़ा गया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पटियाला –  आबकारी व कराधान विभाग ने गोबिंदगढ़-खन्ना रोड पर एक कोरियर एजेंसी की सिक्योरिटी वैन से सोने के 21 नग पकड़े हैं। सोने की मार्केट में कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में जांच की जा रही है। सोना पकड़े जाने के बाद यहां सनसनी फैल गई। वैन ले जा रहा चालक व इसमें तैनात कर्मी इसके बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाए। अधिकारियों के अनुसार पकड़ी गई वैन बीवीसी डिजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की बताई जा रही है। दस्तावेज की जांच करने के बाद इस मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी। ईटीओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि एडिशनल एटीसी कुमार सौरभ, डायरेक्टर इंवेस्टीगेशन नवदीप कौर भिंडर व मोबाइल विंग से एईटीसी विश्वदीप सिंह भंगू के निर्देश पर इस सिक्योरिटी वैन को पकड़ा गया। इस वैन में सोने के 21 नग पाए गए हैं। बताया जाता है कि यह सोना मोहाली एयरपोर्ट से लुधियाना, अमृतसर, बरनाला व जालंधर की पार्टियों के लिए ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि जो नग अवैध रूप से लाया जा रहे होंगे, उन पर तीन फीसद टैक्स वसूल किया जाएगा। पकड़ी गई नीले रंग की सिक्योरिटी वैन को कब्जे में ले लिया गया है। संबंधित लोगों को भी विभाग में पेश होने के लिए कहा गया है।

Post Views: 34
Previous Post

रोड शो के दौरान हुए लड़ाई-झगड़े में लोगों की पगडिय़ां उतरी

Next Post

वित्त मंत्री अरुण जेटली श्री राधा-कृष्ण मंदिर का दौरा करने पहुंचे

Next Post
वित्त मंत्री अरुण जेटली श्री राधा-कृष्ण मंदिर का दौरा करने पहुंचे

वित्त मंत्री अरुण जेटली श्री राधा-कृष्ण मंदिर का दौरा करने पहुंचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Press Ki Taquat

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800