चंडीगढ़- पंजाब विधानसभा के बजट सत्र एस आम आदमी पार्टी के विधायक बंटे हुए नजर हुए नजर आ रहे हैं। बजट सत्र के पहले ही दिन ड्रग्स के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी दो फाड़ नजर आई। राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने जैसे अभिभाषण देना शुरू किया, आप के विधायक विरोध पर उतर आए और सदन से वाकआउट कर गए। लेकिन, दो विधायक सदन में ही डटे रहे। उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल द्वारा शिअद महासचिव व पूर्व राजस्व मंत्री बिक्रम मजीठिया से ड्रग्स के आरोपों पर माफी मांगने के बाद पंजाब में पार्टी में गुटबाजी चरम पर है। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में जैसे ही नशे के खिलाफ लड़ाई का जिक्र किया आप के विधायक उठ खड़े हुए और सरकार पर ड्रग्स के विरुद्ध ठोस कार्रवाई न करने का आरोप लगाने लगे। इसके बाद वे सदन से वाकआउट कर गए। वाकआउट के साथ ही आप विधायकों की आपसी गुटबाजी भी उभरकर सामने आ गई।

