Wednesday, August 19, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home Ambala

आप की नीतियों से प्रभावित होकर प्रतिदिन सैंकड़ों लोग ले रहे पार्टी की सदस्यता:-निर्मल सिंह

Jagdeep Singh by Jagdeep Singh
in Ambala
0
आप की नीतियों से प्रभावित होकर प्रतिदिन सैंकड़ों लोग ले रहे पार्टी की सदस्यता:-निर्मल सिंह
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अम्बाला छावनी-आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर प्रतिदिन सैंकड़ों लोग ले रहे पार्टी की सदस्यता ऐसा कहना है हरियाणा के आप नेता व पूर्व मंत्री निर्मल सिंह जी का आज वह 29 मई को कुरुक्षेत्र में होने वाली आम आदमी पार्टी की रैली के लिए न्योता देने के लिए अपने साथियो के बीच पहुंचे थे I
उन्होंने आज अम्बाला छावनी के गांव बोह,बब्याल,दलीपगढ़,टूंडला,टूण्डली, गरनाला,बरनाला,धनकौर,मण्डौर,रामगढ़ माजरा,खतौली,जनेतपुर,कलरहेड़ी,श्री पंजोखरा साहिब में सेकड़ो साथियो को सम्बोधित किया व इस अवसर पर कांग्रेस को अलविदा कह पूर्व सरपंच स्लारेहड़ी जनकराज व युथ कांग्रेस के बालकिशन बल्ली ने आप का दामन थाम लिया I सभा को सम्बोधित करते हुए आप नेता निर्मल सिंह जी ने कहा की आज हरियाणा में आम आदमी पार्टी की लहर चल रही है रोजाना पुरे हरियाणा में हर गांव,हर शहर,हर मोहल्ले,हर गली से रोजाना सेकड़ो लोग आप में शामिल हो रहे है I
निर्मल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हरियाणा में बेरोजगारी की फ़ौज खड़ी करने के सिवाय कोई काम नहीं किया है। प्रदेश सरकार पर लाखों में क़र्ज़ है, बिजली-पानी की किल्लत है और प्रदेश के स्कूलों में 60 हज़ार शिक्षकों की कमी है। पिछले तीन साल से फौज की भर्ती नहीं हुई। किसी भी देश के लिए युवा अहम् भूमिका निभाते हैं,और प्रदेश के युवा हताशा और निराशा के दौर से गुजर रहे हैं।

भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा की वर्तमान में प्रदेश सरकार ने युवाओं की दुर्दशा की है युवाओं को झूठे सपने दिखा कर धोखा किया है। जो सरकार युवाओं की बेकद्री करती है, वो अपने अंत की तरफ बढ़ती है। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी को प्रदेश के नौजवान युवाओं को जरुरत होगी, जहाँ उनके हकों पर कुठाराघात होगा, वहां आम आदमी पार्टी उनके हकों की आवाज उठाने का काम करेगी। उन्होंने प्रदेश बीजेपी-जेजेपी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के पास आने वाले 2024 तक का समय है, अगर युवाओं के हकों का ध्यान नहीं रखा गया तो आम आदमी पार्टी की सरकार युवाओं को साथ लेकर काम करेगी।
वहीं आप नेता निर्मल सिंह जी ने आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल और रोजगार बजट के बारे में कहा कि आने वाले 5 साल में दिल्ली सरकार 20 लाख युवाओं को रोज़गार देने का काम करेगी। यही नीति 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश के युवाओं के लिए बनाई जाएगी। व्यापारियों को साथ लेकर रोजगार पर नीतियाँ बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाला समय आम आदमी पार्टी कि विकास और ईमानदारी की राजनीति का है। उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी धर्म की राजनीति नहीं करती, हमारा काम विकास, बेहतर शिक्षा, बेहतर अस्पताल और युवाओं को रोजगार देना है।

Post Views: 97
Previous Post

मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के पात्रों को दी जाने वाली शगुन राशि अब 71हजार रूपये – रीना सिंगला

Next Post

5 idee alla moda per la tua viagra

Next Post

5 idee alla moda per la tua viagra

Press Ki Taquat

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800