No Result
View All Result
Sunday, May 10, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home Ambala

आगे दौड़ पीछे चोड़, जनता की परेशानी छोड़, यह है अम्बाला का विकास:-ओंकार सिंह

Jagdeep Singh by Jagdeep Singh
in Ambala
0
आगे दौड़ पीछे चोड़, जनता की परेशानी छोड़, यह है अम्बाला का विकास:-ओंकार सिंह
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

इधर भी खुदा, उधर भी खुदा, जिधर देखो उधर है खुदा।

एक सड़क का कार्य पूरा करके दूसरा शुरू किया जाए तो जनता को परेशानी न हो।

अम्बाला छावनी में विकास कार्यो की आड़ में जनता को हो रही परेशानी को बताते हुए इनैलो प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह ने कहाकि बिकास कार्यो पर फार्मूला लगाया जा रहा है कि “”आगे दौड़ पीछे चोड़, जनता की परेशानी छोड़”” । जबकि कार्य का असल होता है कि एक सड़क का कार्य पूरा करके दूसरा शुरू किया जाए ताकि ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो और जनता को परेशानी भी न हो लेकिन अम्बाला छावनी में कार्यो को तरतीब से करने की बजाए हफड़ा दफडी में किया जा रहा है जिसके कारण सभी सड़को पर ट्रैफिक जाम की स्तिथि पैदा हो गयी है। सदर बाजार वाली आधी सड़क जो डॉक्टर गोयल के पास से शुरू होती है उसपर स्ट्रॉम वाटर योजना के तहत पाइप डाला जा रहा था जो कि सड़क अभी खुली नही है इसके साथ ही हलवाई बाज़ार वाली राम बाग रोड पर भी तोड़फोड़ शुरू कर दी गयी जिसके कारण दोनों सड़के बन्द हो गयी और सारे ट्रैफिक का लोड कबाड़ी बाज़ार की सड़क पर आ गया जबकि कबाड़ी बाज़ार की सड़क भी फतेह चन्द सराफ के सामने खुदी पड़ी है। व्यक्ति जाए तो जाए कहां, कैसे अपने कार्य सम्पन्न करे, इधर भी खुदा, उधर भी खुदा, जिधर देखो उधर है खुदा। दुकानदार परेशान हैं कि दुकान कैसे खोलें, ग्राहक आना तो दूर की बात है। विकास के चक्कर मे काम धंधे चोपट हो गए हैं और चौकीदार गायब है। पहले भी कई बार आवाज उठाई जा चुकी है कि नाले बन्द करके स्ट्रॉम वाटर योजना के तहत डाली जाने वाली पाइप बहुत कम चौड़ी है जिससे बरसात मर जलभराव की आशंका है। इस बारे माननीय मुख्यमंत्री के नाम कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन भी दिया था लेकिन परिणाम वही ढाक के तीन पात। उच्च अधिकारियों को समस्या का संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करनी चाहिए ताकि बरसात में जलभराव भी न हो और जनता को असुविधा भी न हो। आने वाली बरसात से ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि स्ट्रॉम वाटर योजना के तहत डाले गए पाइप उपयुक्त है या अनुपयुक्त। भविष्य की योजना को देखते हुए अभी भी पाइप का व्यास बढ़ाना उचित होगा ताकि आने वाले समय मे भी जलभराव की स्तिथि पैदा न हो।

Post Views: 110
Previous Post

गाड़ी चलाते वक्त दूसरे की सुरक्षा सम्मान का रखें ध्यान- प्रो डी के त्रिपाठी

Next Post

Top class infrastructure with excellent connectivity hallmark of Punjab’s industrial scenario: Kamal Kishor Yadav

Next Post
Top class infrastructure with excellent connectivity hallmark of Punjab’s industrial scenario: Kamal Kishor Yadav

Top class infrastructure with excellent connectivity hallmark of Punjab's industrial scenario: Kamal Kishor Yadav

Press Ki Taquat

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800