No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home Ambala

भाजपा-जजपा राज में हर सरकारी तंत्र भ्रष्टाचार में संलिप्त-चित्रा सरवारा

Jagdeep Singh by Jagdeep Singh
in Ambala
0
भाजपा-जजपा राज में हर सरकारी तंत्र भ्रष्टाचार में संलिप्त-चित्रा सरवारा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

अम्बाला छावनी -हरियाणा की बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार में भ्रष्टाचार के तारों में हर सरकारी और प्रशासनिक तंत्र आज संलिप्त है ऐसा कहना है आप नेता चित्रा सरवारा का I उन्होंने कहा की मंत्रियों और मुख्यमंत्री की आंख के नीचे खुला भ्रष्टाचार चल रहा है लेकिन वे आंखें मूँदे बैठे हैं । ये आम आदमी पार्टी इसलिए दावे से कह रही है क्योंकि तमाम शिकायतों और धरने प्रदर्शनों के बावजूद भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सरकार एक उंगली तक नहीं उठा रही I

अम्बाला में गत दिनों में अखबार और धरनों के माध्यम से
उन्होंने कहा की वैसे तो सभी नगर निगमों में भ्रष्टाचार को लेकर आपस में पहले नंबर पर आने के लिए दौड़ लगी हुई है जिसमे अम्बाला नगर निगम भी पीछे नहीं है इसका उदहारण देते हुए उन्होंने कहा की अभी कुछ दिन पहले की अम्बाला शहर में ‘आप’ नेता निर्मल सिंह जी के नेतृत्व में नगर निगम के बाहर एक विशाल प्रदर्शन बढ़ते भ्रष्टाचार पर किया गया था जहां प्रॉपर्टी आईडी,एनडीसी,एनओसी और करोड़ो रूपये के प्रोजेक्ट्स में खुले आम हो रहे घोटालों पर सवाल खड़े कर उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई गई थी I हाल ही में अम्बाला ज़िले का प्रापर्टी आईडी सर्वे किया गया जिसमें लाखों घरों और दुकानों का अनाप शनाप सर्वे कर दिया गया जो पूरी तरह से ग़लत था I लोग जब अपने मकान का सर्वे ठीक कराने जाते हैं तो उसके बदले में रिश्वत माँगी जाती है।

ईन मुद्दों को लेकर बक़ायदा नगर निगम आयुक्त वीरेंदर लाठर के कार्यालय के बाहर एक ज्ञापन भी चस्पाया गया था परन्तु इतने बड़े स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार पर निगम आयुक्त ने आज तक कोई कार्यवाही नहीं की ना ही जवाब दिया गया और न ही कोई बैठक बुलाई गई जो हमने मांगी थी I ये देखकर सवाल उठता है क्या भाजपा-जजपा नेताओ के संरक्षण प्रशासनिक तंत्र भ्रष्टाचार में पूर्ण रूप से संलिप्त है? मौजूदा गठबंधन सरकार की चुप्पी किसे बचा रही है? सरकार को,मंत्रियों को अधिकारियों को या उनके साथियों को?

ये भ्रष्टाचार एक जिले की कहानी नहीं – सिरसा ज़िले का प्रापर्टी आईडी सर्वे भी त्रुटियों व भ्रष्टाचार से भरा हुआ है जिसे लेकर हमारी पार्टी के ज़िलाध्यक्ष वीरेंद्र जी भी लगातार हड़ताल पर हैं और पिछले कई दिनों से आमरण अनशन पर हैं और आज प्रदेश प्रभारी व सांसद डॉ सुशील गुप्ता ने प्रेस वार्ता में सरकार पर सवाल खडे करे I

चित्रा ने कहा कि अगर प्रदेश में ईन मुद्दों पर उचित कार्यवाही नहीं होती तो अधिकारियो व खट्टर सरकार के खिलाफ आंदोलन और बढ़ेगा और हर जिले में सड़कों पर उतरेगा I जनता जाग चुकी है और हमारी आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली और पंजाब में भ्रष्टाचार पर लगाम लगा दी है। बीजेपी-जजपा की गठबंधन सरकार या तो हरियाणा में भ्रष्टाचार को बंद करे वरना अगली आम आदमी पार्टी की सरकार तो हरियाणा में आ ही रही है I केजरीवाल जी की सरकार आते ही हम भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।

Post Views: 104
Previous Post

राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई बाबा साहिब ने:- ओंकार सिंह

Next Post

राजस्थान के उपनेता प्रतिपक्ष भाजपा के कद्दावर नेता राजेन्द्र राठौड़ के जन्मदिवस पर आयोजित होगा विशाल रक्तदान शिविर

Next Post

राजस्थान के उपनेता प्रतिपक्ष भाजपा के कद्दावर नेता राजेन्द्र राठौड़ के जन्मदिवस पर आयोजित होगा विशाल रक्तदान शिविर

Press Ki Taquat

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800