No Result
View All Result
Saturday, May 16, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home BREAKING

भारत भूषण आशु के निर्देशों पर ख़ाद्य एवं सिविल सप्लाई विभाग ने धान की जाली ख़रीद के विरुद्ध सख़्ती बढ़ाई

admin by admin
in BREAKING, CHANDIGARH, POLITICS
0
भारत भूषण आशु के निर्देशों पर ख़ाद्य एवं सिविल सप्लाई विभाग ने धान की जाली ख़रीद के विरुद्ध सख़्ती बढ़ाई
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Web Desk-Harsimran

चंडीगढ़, 6 नवंबर (प्रेस की ताकत ब्यूरो)-  धान की फ़र्ज़ी और ग़ैर-कानूनी ख़रीद करने वालों के विरुद्ध शिकंजा कसते हुये ख़ाद्य एवं सिविल सप्लाई विभाग ने शनिवार को भगवती राइस एंड जनरल मिल, मानसा पर छापेमारी करके ग़ैर-कानूनी ढंग से लाए गये धान की 3600 बोरियाँ बरामद की।

ख़ाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु ने बताया कि मानसा और अमृतसर विशेषतः जंडियाला गुरू की कुछ मंडियों में धान की ख़रीद सम्बन्धी आंकड़ों में आई अप्रत्याशित वृद्धि के मद्देनज़र सम्बन्धित अधिकारियों को ग़ैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल किसी भी अनजाने तत्व पर नज़र रखने के हुक्म जारी किये गए हैं। उन्होंने कहा कि मानसा की भगवती राइस और जनरल मिल के दोषी राइस मिल्लर के विरुद्ध पहले ही ऐफ.आई.आर. दर्ज की जा चुकी हैं।

इसी तरह जंगीर ओपन पलिंथ बरेटा मानसा से करीब 150 मीट्रिक टन ग़ैर-कानूनी ढंग से लाई गयी धान की फ़सल ज़ब्त की गयी है, जिसके बाद ऐफ.आई.आर. दर्ज की गई है।

मंत्री ने सरकारी ख़जाने को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से की जा रही ऐसी अपवित्र गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों को चेतावनी देते हुये कहा कि खरीद प्रक्रिया को बिगाड़ने की कोशिशें करने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

मंत्री ने अमृतसर की मंडी जंडियाला गुरू में धान की ग़ैर-कानूनी खरीद में बेनियमितायों का पता लगाने के लिए विजीलैंस जांच के हुक्म दिए हैं।

मंत्री ने आगे कहा कि मैं विभाग को इस मामले की गहराई से जांच करने के लिए कहा है जिससे इन मंडियों में चल रहे सीजन के दौरान ऐसी किसी भी जाली ख़रीद की कोशिश के विरुद्ध कार्यवाही की जा सके।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस साजिश की तह तक पहुँचने के लिए सरकारी अधिकारियों की मिलीभुगत की जांच की जा रही है।

Post Views: 107
Tags: Bharat Bhushan AshuChandigarhchandigarh newsFood & Civil Supplies departmentFOOD DEPARTMENT TIGHTENS SCREWS AGAINST BOGUS PADDY PROCUREMENTILLEGAL PURCHASElatest newslatest news on punjablatest updateslatest updates on punjabMinister Bharat Bhushan Ashupaddy procurementpb govt. newspress ki taquat newsPunjab Governmentpunjab latest newspunjab newspunjab politicstop 10 newsVIGILANCE
Previous Post

बड़ी खबर: डीजीपी पंजाब ने बदले एसआईटी सदस्य

Next Post

ਡੀਸੀ ਦਫਤਰ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀ ਨੇ ਖੁਦ ਨੂੰ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਕੀਤੀ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ

Next Post
ਡੀਸੀ ਦਫਤਰ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀ ਨੇ ਖੁਦ ਨੂੰ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਕੀਤੀ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ

ਡੀਸੀ ਦਫਤਰ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀ ਨੇ ਖੁਦ ਨੂੰ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਕੀਤੀ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ

Press Ki Taquat

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800