Tuesday, July 28, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home HARYANA

घरेलू गैस व तेल के दाम बढ़े, मोदी सरकार महंगाई काबू करने में पूरी तरह फेल: जैन

Jagdeep Singh by Jagdeep Singh
in HARYANA
0
घरेलू गैस व तेल के दाम बढ़े, मोदी सरकार महंगाई काबू करने में पूरी तरह फेल: जैन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पांच राज्यों में चुनावी फायदे के लिए सरकार ने जानबूझकर नहीं बढ़ने दिए थे दाम,चुनावी सीजन खत्म होते ही महंगाई की वजह से लोगों के सामने फिर खड़ी होने लगी नई दिक्कतें
अंबाला :- पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही महंगाई ने बढ़ना शुरू कर दिया है। चुनाव की वजह से न तो तेल के रेट बढ़े थे न ही गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ौतरी हुई थी। मगर अब पांच राज्यों में नई सरकारें बनने के साथ ही महंगाई ने भी रफ्तार पकड़ ली है। कांग्रेस ने इसको लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एडवोकेट रोहित जैन ने कहा कि चुनावी फायदे के लिए यह सब भाजपा के इशारे पर हो रहा था। चार राज्यों में सत्ता पाने के बाद अब सरकार फिर अपने पुराने रंग में आ गई। जैन ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में अब 50 रुपए का इजाफा हो गया है। ऐसे में लोग पहले ही सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से परेशान थे। नई कीमतें उनके लिए फिर नई आर्थिक दिक्कतें लेकर आएंगी। किया है। उन्होंने बताया कि कई राज्यों में तो 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 1 हजार रुपए के उपर निकल गया है। जैन ने कहा कि एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर 138 रुपये से ज्यादा महंगा हुआ है। 1 मार्च 2021 को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 819 रुपए थी, जो अब 949.50 रुपए पर पहुंच गई है। यानी बीते एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर कीमत 130.50 बढ़ी है। उनका आरोप है कि सरकार ने चुपके से इस पर मिलने वाली सब्सिडी भी खत्म कर दी गई है। यह जनता के साथ सरासर धोखा है। जैन का आरोप है कि पिछले 8 सालों में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत दोगुनी होकर 949.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। 1 मार्च 2014 को 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 410.5 रुपए थी जो अब 949.50 रुपए है।
पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर आग
एडवोकेट रोहित जैन ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव तक तो तेल के दाम भी नहीं बढ़े थे। मगर चुनावी सरगर्मियां खत्म होते ही देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो गया है। पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 96.21 रुपए प्रति लीटर हो गई। दूसरी ओर, एक लीटर डीजल का रेट 86.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 87.47 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया। उन्होंने कहा कि इसके लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार जिम्मेदार है। सरकार बढ़ती महंगाई को काबू करने में पूरी तरह से फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के इस दौर में जनता पूरी तरह से बेबस हो गई है। मगर केंद्र सरकार जनता की इस मजबूरी का पूरा फायदा उठाने से बाज नहीं आ रही है। जैन ने कहा कि कांग्रेस बढ़ती महंगाई के खिलाफ नए सिरे से आंदोलन तैयार करेगी। आने वाले दिनों में इसके लिए सड़कों पर भी उतरने का ऐलान किया गया है।

Post Views: 163
Previous Post

वार्षिक शुल्क के कारण निजि स्कूल परिणाम नही रोक सकते:-ओंकार सिंह

Next Post

Thai Dowry

Next Post

Thai Dowry

Press Ki Taquat

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800