No Result
View All Result
Tuesday, June 9, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home BREAKING

स्वर्गीय अश्विनी गुप्ता की स्मृति में कल 28 मार्च को अग्रवाल भवन सेक्टर-16 में आयोजित किया जायेगा विशाल रक्तदान शिविर- ज्ञानचंद गुप्ता

Vijesh by Vijesh
in BREAKING, HARYANA, PUNJAB, WORLD
0
स्वर्गीय अश्विनी गुप्ता की स्मृति में कल 28 मार्च को अग्रवाल भवन सेक्टर-16 में आयोजित किया जायेगा विशाल रक्तदान शिविर- ज्ञानचंद गुप्ता
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट की ओर से किया जायेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

पंचकूला, 27 मार्च (विजेश शर्मा )- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि स्वर्गीय श्री अश्विनी गुप्ता की पुण्य स्मृति में अश्विनी गुप्ता ममोरिल ट्रस्ट द्वारा 5वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कल 28 मार्च को अग्रवाल भवन सेक्टर-16 में किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे जबकि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रेम जी गोयल इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप शिरकत करेंगे। रक्तदान का आयोजन प्रातः 9 बजे से 2 बजे तक किया जायेगा।
गुप्ता ने कहा कि 2006 में अश्विनी गुप्ता का एक सड़क दुर्घटना में स्वर्गंवास होने के उपरांत, उनकी स्मृति में अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट का गठन किया गया था। ट्रस्ट पिछले 16 वर्षों से समय समय पर समाज सेवा के कार्यों के साथ साथ रक्तदान शिविरों, प्रश्नोतरी प्रतियोगितायें, खेल प्रतियोगितायें जैसे बैडमिंटन, कबड्डी टूर्नामेंट आयोजित करवाती आ रही है। इसी कड़ी में यह पंाचवा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा अब तक ट्रस्ट द्वारा 11 निशुल्क नेत्र शिविर भी लगाये जा चुके है।
उन्होंने बताया कि अश्विनी गुप्ता ममोरिल ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा के साथ साथ युवाओं की उर्जा को सही दिशा देकर उनको नशे से दूर रखना है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा युवाओं के लिये अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है ताकि वे खेल में बेहतर प्रदर्शन कर अपने परिवार और प्रदेश का नाम देश व विदेश में रोशन करने के साथ साथ समाज के नव निर्माण में भी अपना सक्रिय योगदान दें सके। उन्होंने कहा कि इसी मंशा के साथ ट्रस्ट द्वारा 2 से 9 जनवरी 2022 तक ताउ देवी लाल खेल स्टेडियम सेक्टर-1 पंचकूला में योनेक्स सनराइज प्रथम अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट-2022 का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से अंडर-15 व अंडर-17 के लगभग 1500 लड़के लड़कियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान लगभग 2400 मैच खेले गये। इसके अलावा पिछले वर्ष ट्राईसिटी बैडमिंटन चैंपियनशिप का भी आयोजन किया गया था।
उन्होंने कहा कि हरियाणा तेजी से स्पोर्ट्स हब के रूप में उभर रहा है। हमारे खिलाड़ियों ने ओलंपिक और पैरालिंपिक सहित विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर कई बार राज्य और देश का नाम रोशन किया है। राज्य के युवा खेलों में गहरी रुचि रखते हैं।
उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और रक्तदान से बड़ा पुण्य का और कोई कार्य नहीं है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि वे कल आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पंहुचकर रक्तदान करें और किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा दान की गई रक्त की एक बूंद भी किसी के लिये जीवनदान साबित हो सकती है।

Post Views: 163
Previous Post

भारत विकास परिषद द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 139 की हुई जांच हर माह के अंतिम रविवार को यहां लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर – दीपक आनंद

Next Post

सनातन संस्कृति के उत्थान हेतू नई संस्था के गठन को लेकर बैठक सम्पन्न बीज को जमीन में दफन होना पड़ता है तब बनता है पेड़ – भारती गिरि

Next Post
सनातन संस्कृति के उत्थान हेतू नई संस्था के गठन को लेकर बैठक सम्पन्न बीज को जमीन में दफन होना पड़ता है तब बनता है पेड़ – भारती गिरि

सनातन संस्कृति के उत्थान हेतू नई संस्था के गठन को लेकर बैठक सम्पन्न बीज को जमीन में दफन होना पड़ता है तब बनता है पेड़ - भारती गिरि

Press Ki Taquat

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800