Wednesday, September 2, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home BREAKING

मनप्रीत सिंह छतवाल को सेवानिवृति पर गर्मजोशी के साथ विदाई

admin by admin
in BREAKING, COVER STORY, PUNJAB
0
मनप्रीत सिंह छतवाल को सेवानिवृति पर गर्मजोशी के साथ विदाई
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़, 31 मार्च (शिव नारायण जांगड़ा)- पंजाब आई.ए.एस. ऑफिसर्स ऐसोसीएशन द्वारा आज यहाँ मुख्य सचिव श्री अनिरुद्ध तिवारी के नेतृत्व में पंजाब कैडर के आई.ए.एस. अधिकारी श्री मनप्रीत सिंह छतवाल को पंजाब सिवल सचिवालय-1 में सेवानिवृति के अवसर पर गरिमापूर्ण विदाई दी गई। इस मौके पर 2005 बैंच के आई.ए.ऐस. अधिकारी श्री गुरलवलीन सिंह सिद्धू (सेवानिवृत्त) को भी सम्मानित किया गया।
संक्षिप्त पर प्रभावशाली समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए. वेनू प्रसाद के नेतृत्व में पंजाब आई.ए.एस. ऑफिसर्स ऐसोसीएशन के अधिकारियों ने 2005 बैंच के आई.ए.एस. अधिकारी मनप्रीत सिंह छतवाल, जो ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के डायरैक्टर के रूप में सेवाएं निभा रहे थे, की सेवानिवृति के बाद सेहतमंद और खुशहाल जीवन की कामना की।
इस अधिकारी द्वारा निभाई गईं शानदार और बेमिसाल सेवाओं को याद करते हुए मुख्य सचिव श्री अनिरुद्ध तिवारी, श्री ए. वेनू प्रसाद, प्रमुख सचिव उद्योग एवं वाणिज्य श्री तेजवीर सिंह, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले श्री हुसन लाल, सचिव पंजाब स्कूल शिक्षा श्री अजोए शर्मा और सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले श्री गुरकिरत किरपाल सिंह ने उनके साथ अपने नज़दीकी संबंधों के बारे में बात की। उन्होंने यह भी कहा कि उनका विशाल प्रशासनिक अनुभव आने वाले सिविल अधिकारियों का हमेशा मार्गदर्शन करता रहेगा और उनको विभिन्न विभागों में अलग-अलग अहम पदों पर निभाई गई कीमती सेवाओं के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। सभी अधिकारियों ने उनके जीवन की दूसरी पारी में उनके उज्जवल और सेहतमंद भविष्य की कामना की।
इस मौके पर सी.ई.ओ. इनवैस्ट पंजाब श्री रजत अग्रवाल, सचिव वित्त विभाग श्रीमती गुरप्रीत कौर सपरा, सचिव कृषि विभाग श्री दिलराज सिंह संधावालीया, विशेष सचिव स्थानिक सरकारें श्रीमती सुरभी मलिक, विशेष सचिव सामान्य प्रशासन श्री अमित तलवाड़, अतिरिक्त सचिव-कम-स्टाफ अफ़सर, मुख्य सचिव श्रीमती साक्षी साहनी और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव श्री जतिन्दर जोरवाल भी उपस्थित थे।

Post Views: 135
Previous Post

ब्रैस्ट कैंसर की जल्द पहचान के लिए पंजाब के स्वास्थ्य विभाग ने समझौते पर किए हस्ताक्षर

Next Post

1 अप्रैल 2022 को देश में शिक्षा का अधिकार कानून, जिसे आम भाषा में आर.टी.ई. कानून कहते हैं, को लागू हुए पूरे 12 वर्ष हो गए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के

Next Post

1 अप्रैल 2022 को देश में शिक्षा का अधिकार कानून, जिसे आम भाषा में आर.टी.ई. कानून कहते हैं, को लागू हुए पूरे 12 वर्ष हो गए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के

Press Ki Taquat

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800