No Result
View All Result
Wednesday, April 22, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home BREAKING

बेलगाम कोरोना: भारत में कोरोना के 1 लाख 17 हजार नए मामले,करीब 5 गुना रफ्तार से बढ़ रहा संक्रमण

admin by admin
in BREAKING, COVER STORY, INDIA
0
बेलगाम कोरोना: भारत में कोरोना के 1 लाख 17 हजार नए मामले,करीब 5 गुना रफ्तार से बढ़ रहा संक्रमण
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, 7 जनवरी 2022, (प्रेस की ताकत ब्यूरो)-

देश में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर रफ्तार पकड़ने लगी है। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बीते 24 घंटे में एक लाख के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार को कोरोना के 1 लाख 17 हजार नए मामले सामने आए हैं।

देश में इस महामारी की शुरुआत से अब तक 3.51 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 3.43 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। 4.82 लाख लोगों ने जान गंवाई है, जबकि 2.79 लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है।

देश में नौ महीने बाद फिर एक बार 24 घंटे के नए केस का आंकड़ा एक लाख के पार हुआ है।पहली बार पिछले साल दूसरी लहर के दौरान अप्रैल में संक्रमितों की संख्या एक दिन में एक लाख के पार हुई थी और चार लाख से अधिक तक गई थी।

India reports 1,17,100 fresh COVID cases, 30,836 recoveries, and 302 deaths in the last 24 hours

Daily positivity rate: 7.74%

Active cases: 3,71,363
Total recoveries: 3,43,71,845
Death toll: 4,83,178

Total vaccination: 149.66 crore doses pic.twitter.com/5uqB5lmnMj

— ANI (@ANI) January 7, 2022

भारत में कोरोना की रफ्तार बेलगाम हो गई है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1 लाख 17 हजार नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 30,836 लोग ठीक हो गए जबकि 302 मरीजों की मौत हो गई। बता दें कि इससे पहले 6 जून को देश में कोरोना के मामले एक लाख से ज्यादा आए थे। 6 जून 2021 को कोरोना के कुल 1 लाख 636 मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार को कोरोना के कुल 1,17,100 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के अब तक कुल 3,52,26,386 मामले सामने आ चुके हैं। अभी एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3,71,363 हो गई है। इसके अलावा 3,43,71,845 कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। वहीं, 4 लाख 83 हजार 178 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने बताया कि भारत में गुरुवार को कोरोना वायरस के लिए 15,13,377 सैंपल टेस्ट किए गए थे। 6 जनवरी तक कुल 68,68,19,128 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

बता दें कि गुरुवार को महाराष्ट्र में 36,265 नए मामले सामने आए थे। राजधानी मुंबई में ही कोरोना के 20,181 नए मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र के बाद पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा केस सामने आए। गुरुवार को इस राज्य में कोरोना के 15,421 नए मामले सामने आए जबकि 19 लोगों की मौत हो गई। राजधानी कोलकाता में ही कोरोना के 6,569 मामले सामने आए हैं।

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। दिल्ली में गुरुवार को 15,097 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में एक्टिव केस बढ़कर 31 हजार 498 तक पहुंच गए हैं। वहीं, पाजिटिविटी दर बढ़कर 15.34 हो गई है।

Post Views: 173
Tags: Corona Cases in IndiaCorona InfectionCorona Omicroncorona updatescorona vaccinationcorona vaccination facilitiescorona virusCorona Virus Alertcorona virus latest newscorona virus newscorona’s new variantCoronavirusCoronavirus in IndiaCoronavirus India UpdatesCoronavirus rumour-mongerscoronavirus symptomsCoronavirus UpdatesCovid mattersCovid-19 injectionsIndia Corona Casesindia newsNational Newsnew variant of Covid-19 'Omicron'OmicronOmicron UpdateOmicron variantकोरोना वायरस
Previous Post

Life Threat’ Gimmick of PM Aimed at Toppling Democratically Elected Government in Punjab- CM Channi

Next Post

लुधियाना बम धमाके केस में रणजीत चीता और बॉक्सर को किया अदालत पेश

Next Post
लुधियाना बम धमाके केस में रणजीत चीता और बॉक्सर को किया अदालत पेश

लुधियाना बम धमाके केस में रणजीत चीता और बॉक्सर को किया अदालत पेश

Press Ki Taquat

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800