Friday, September 4, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home INDIA

बाजवा दम्पति ने महान् शहीद ऊधम सिंह यादगार स्थल के कार्यों का लिया जायजा

Subash Bharti by Subash Bharti
in INDIA, PUNJAB
0
बाजवा दम्पति ने महान् शहीद ऊधम सिंह यादगार स्थल के कार्यों का लिया जायजा

शहीद ऊधम सिंह की यादगार स्थल व अधिकारीयों से कार्य की समीक्षा करते दामन बाजवा व हरमनदेव बाजवा।

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

– जनता के साथ किए गए वायदे को पूरा करने के लिए हमेशा बचनवद्ध रहेंगी- दामन बाजवा
सुनाम ऊधम सिंह वाला, (सुभाष भारती): क्षेत्र की सीनियर कांग्रेसी नेत्री दामन थिंद बाजवा व प्रदेश सचिव हरमनदेव बाजवा के भरकम प्रयासों के बाद शहर के बठिंडा रोड़ पर पिछले समय से तैयार हो रही महान् शहीद ऊधम सिंह की यादगार को शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर लोकार्पण करने की उम्मीद जताई है। बता दें कि दामन थिंद बाजवा ने महान् शहीद ऊधम सिंह यादगार बनने तक किसी प्रकार का चुनाव न लडऩे का जनता में ऐलान किया था और अपने वायदे को दामन बाजवा ने यादगार स्थल पर जाकर लोगों के रू-ब-रू होते दोहराया। इस समय टूरिजम विभाग के जेई हर्षवर्धन भी मौजूद रहे।     

इस मौके पर दामन बाजवा ने मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्द्र सिंह द्वारा शहीद की यादगार के लिए दिए सहयोग के लिए आभार जताया और कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब व उनके द्वारा जनता के साथ किए गए वायदे को पूरा करने के लिए हमेशा बचनवद्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि इस यादगार के लिए बनाये गए नक्शे अनुसार स्ट्रक्चर बनकर तैयार हो चुका है और उन्होंने इस कार्य में हुई देरी के लिए माफी भी मांगी परन्तु वह अपने वायदे पर खरा उतरेंगी। उन्होंने यादगार स्थल पर शहीद ऊधम सिंह संबंधी सुशोभित होने वाली प्रतिमा, वस्तुओं व जीवनी आदि के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया और कहा कि पिछले समय दौरान कंबोज समुदाय की तरफ से इसी जगह पर शहीद का म्यूजियम बनाने की भी मांग को रखा था जिसे मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा मैमोरियल के साथ-साथ म्यूजियम बनाने को भी स्वीकृति दे दी थी जिसे भी जल्द ही बनाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
इस समय प्रदेश सचिव हरमनदेव बाजवा ने भी संक्षेप में जानकारी देते हुए बताया कि इस मैमोरियल के लिए पंजाब सरकार की तरफ से लगभग 2 करोड़ 60 लाख रूपये मंजूर किए गए हैं तथा मैमोरियल संबंधी चारदीवारी का कार्य पूरा हो चुका है तथा इस स्थल पर शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा, पौधारोपण के लिए ट्रैक, सैलानियों के लिए बैठने के लिए बनाये गये विभिन्न स्ट्रक्चरों का निर्माण हो चुका है तथा यहां आने वाले लोगों की सुविधा को भी ध्यान में रखा गया है जिसमें पार्किंग, कैफेट एरिया आदि भी बनाया जाएगा। उन्होंने फिर दोहराया कि शहीद ऊधम सिंह की इस यादगार को इस वर्ष आने वाले शहादत दिवस पर लोकार्पण किया जाएगा और यादगार संबंधी सप्ताहिक अप-टू-डेट स्थिति के बारे में भी रू-ब-रू होकर अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से इस कार्य में बहुमूल्य सहयोग के लिए मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्द्र सिंह का धन्यवाद व्यक्त किया। इस समय उन्होंने इस यादगार को बनाने में जुटे संबंधित ठेकेदार व विभिन्न विभागों के अधिकारीयों को भी इस कार्य की सम्पंनता के लिए संजीदगी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष संजय गोयल, हरपाल हांडा, चमकौर हांडा व राजू आदि मौजूद थे।

महान् शहीद की यादगार न बनने की बात दिल को करती थी बेचैन – बाजवा
कांग्रेसी नेता दामन बाजवा व हरमन बाजवा ने कहा कि जहां कहीं भी महान् शहीद और उनकी यादगार की बात होती थी तो उन्हें बेचैन करती थी और उन्हें यह बात भी महसूस होती थी कि वह जिस धरती के निवासी हैं उस महान् की यादगार अभी तक शहर में नहीं बन पाई थी तथा उसके बाद उन्होंने इसके साथ-साथ लोगों की मांग को मुख्य रखते हुए महान् शहीद की यादगार की स्थापना के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करते हुए पंजाब सरकार के सहयोग से इस मुकाम तक पहुंचाया।

Post Views: 45
Previous Post

घनश्याम कांसल संगरूर डिस्ट्रिकट इंडस्ट्रियल चैंबर के लगातार छठी बार बने जिलाध्यक्ष

Next Post

NCP Superemo Sharad Pawar admit in hospital after abdominal pain, to undergo surgery

Next Post
NCP Superemo Sharad Pawar admit in hospital after abdominal pain, to undergo surgery

NCP Superemo Sharad Pawar admit in hospital after abdominal pain, to undergo surgery

Press Ki Taquat

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800