पटियाला – जात पात मिटाने की मुहिम में अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा समिति ने पार्टी का विस्तार करते हुए फेरबदल किया। समिति उपाध्यक्ष राजेश केहर ने बताया की पटियाला शाखा का फेरबदल जगद्गुरु पंचानद गिरी महाराज के उस आदेश के अनुसार किया गया, जिसमें उन्होंने जात पात मिटाएंगे, नई क्रांति लाएंगे का नारा दिया था। इसके तहत पटियाला शाखा में सभी जात के लोग मिलजुल कर सनातन धर्म के लिए कार्य करेंगे।
