पटियाला – सीएम और सेहत मंत्री के शहर में रा¨जदरा अस्पताल में स्थित फ्री दवाईयों वाले केंद्र के कर्मचारियों ने मरीजों को यह लिखकर देना शुरू कर दिया है कि उनके पास दवाइयां नहीं है। मंगलवार को अस्पताल में गए मरीजों के साथ ऐसा ही हुआ। जब उक्त मरीज चमड़ी रोग से संबंधित केंद्र में दवा लेने पहुंचे तो केंद्र में स्थित कर्मचारी ने पर्ची पर ठप्पा लगा दिया कि दवा नहीं है। इसके बाद संबंधित व्यक्ति को बाहरी दुकान से करीब 700 रुपये में यह दवा लेनी पड़ी, जबकि सरकारी केंद्र से उसे यह दवा फ्री मिलनी थी। उधर केंद्र में खत्म हुई दवाईयों के बारे में अस्पताल अधिकारियों को जानकारी तक नहीं है। इस केंद्र में राज्य सरकार की ओर से तय की 226 प्रकार की दवाईयां देना तय किया गया था।

