मुंबई – वेटरन एक्टर नाना पाटेकर को इस बात की खुशी है कि मराठी सिनेमा में अच्छी कहानियां देखने को मिल रही हैं। नाना पाटेकर की फिल्म आपला माणूस हाल ही में 9 फरवरी को रिलीज़ हुई है जो कि मराठी फिल्म है। मराठी फिल्मों की बात करें तो देवा, सैराट, नटसम्राट, बालक पलक और शवास जैसी फिल्में बड़ी रही हैं। 9 फरवरी को नाना पाटेकर की मराठी फिल्म आपला माणूस ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। पीटीआई के मुताबिक अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए 67 साल के अभिनेता नाना पाटेकर ने बताया कि अच्छी फिल्में खुद अपना स्पेस क्रिएट कर ही लेती हैं। अगर आप फिल्में अच्छी कहानियों के साथ बनाएं तो लोग उसे देखने जरूर जाते हैं। इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि कहानियां अच्छी हों और अॉडियंस से जुड़ने वाली हों जिससे देखने वाले एंजॉय कर सकें। अगर आप खराब फिल्म बनाएंगे तो वह नहीं चलेगी। लेकिन अगर आप अच्छी फिल्म बनाएंगे तो वो हमेशा के लिए चलेगी। नाना ने इस बात की खुशी जताई है कि, मराठी सिनेमा में अच्छी कहानियां देखने को मिल रही हैं।
