• Login
Thursday, August 27, 2026
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home SPORTS

5वें वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वनडे सीरीज जीती

admin by admin
in SPORTS
0
5वें वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  वनडे सीरीज जीती
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

पोर्ट एलिजाबेथ : आखिरकार विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज जीत ली है। दक्षिण अफ्रीका के साथ छह मैचों की सीरीज के तहत पोर्ट एलिजाबेथ के क्रिकेट मैदान पर खेले गए 5वें वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 274 रन बनाए थे। जिसके जवाब में उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम 42.1 ओवर में 201 पर सिमट गई। इस तरह भारत ने 73 रन से मैच जीतकर इतिहास रच दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका का शुरुआत अच्छी रही। कप्तान मार्कराम के साथ हाशिम अमला मैदान पर आए। दोनों ने सधी हुई पारी खेलते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया। दसवें ओवर में जब मार्कराम 32 के स्कोर पर बुमराह की गेंद पर कोहली को कैच थमाकर आऊट हुए तब दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 52 रन था। इसके बाद बैटिंग करने आए जेपी डुमिनी (1) और एबी डीविलियर्स (6) कुछ खास नहीं कर पाए। वहीं दूसरी ओर एक छोर पर अमला टिके रहे। उन्होंने डेविड मिलर के साथ मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया। दोनों में 62 रन की पार्टनरशिप हुई थी तभी मिलर भारतीय स्पिनर चाहल की गेंद पर बोल्ड हो गए। मिलर ने आऊट होने से पहले 51 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। वहीं दूसरी ओर अमला ने पिछले मैच के हीरो क्लासेन के साथ पारी को आगे बढ़ाया लेकिन 35वें ओवर में हाशिम अमला (71) भी हार्दिक पांड्या की शानदार थ्रो पर रन आऊट हो गए। पिछले मैच में 23 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका के एंडिल इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। उन्हें कुलदीप यादव ने 0 पर बोल्ड कर दिया। रबादा भी तीन रन बनाकर चलते बने।

Post Views: 54
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Previous Post

इसराईल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश

Next Post

मराठी सिनेमा को लेकर नाना पाटेकर ने कही ये बड़ी बात

Next Post
मराठी सिनेमा को लेकर नाना पाटेकर ने कही ये बड़ी बात

मराठी सिनेमा को लेकर नाना पाटेकर ने कही ये बड़ी बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.