अम्बाला. हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की अम्बाला यूनिट व जिला पुलिस अम्बाला द्वारा मादक पदार्थ के सम्बन्ध में डेहा बस्ती अम्बाला कैंट में संदिग्ध व्यक्तियों की कोम्बिंग की गई. इस बारे श्री श्रीकांत जाघव, भा.पु.से. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक,अम्बाला मंडल के निर्देश पर नशीले पदार्थ माफिया की चैन को तोडने को लेकर जिला अम्बाला में श्री राजेश कुमार, ह.पु.से. उप पुलिस अधीक्षक हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अम्बाला एव राम कुमार, ह.पु.से. उप पुलिस अधीक्षक अम्बाला कैंट के नेतृत्व में निरीक्षक केवल सिंह, ईन्चार्ज हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट अम्बाला, निरीक्षक जोगिन्द्र सिंह, ईन्चार्ज हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट करनाल, निरीक्षक अजय कुमार हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट रोहतक की पुलिस टीम एवं निरीक्षक संदीप कुमार ईन्चार्ज अपराध अन्वेषण शाखा 1, अपराध अन्वेषण शाखा 2, निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार अपराध अन्वेषण शाखा नारायणगढ की पुलिस टीम एवं निरीक्षक नरेश कुमार प्रबन्धक अफसर थाना अम्बाला कैंट की पुलिस टीम एवं हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डोग स्कोड के साथ करीब 200 पुलिस कर्मचारियों ने अलग अलग टीम गठित करके डेहा बस्ती अम्बाला कैंट में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों की चैकिंग की गई और इसी दौरान डेहा बस्ती अम्बाला कैंट एवं आस पास के ईलाके की अलग से कोम्बिंग भी की गई । जिस पर डेहा कालोनी अम्बाला से किसी भी प्रकार का कोई मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ । अम्बाला कैंट व आस पास के एरिया में बढते नशीले पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है । नशीला पदार्थ बेचने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करके उन व्यक्तियों की कार्यावाही पर गुप्त रूप से निगरानी रखी जा रही है । इसके ईलावा पूरे हरियाणा में जिन जिन कालोनियों व कस्बों व गावों में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्ति अपना ठिकाना बनाए हुए है उन कालोनियों व कस्बो व गावों पर भी इस प्रकार के चैकिंग/कोम्बिंग अभियान चलाए जा रहे है ।
