संगरूर, (सुभाष भारती): जिला संगरूर भट्ठा मालिक की नव-नियुक्त एसो. की अहम मीटिंग संगरूर में हुई जिसमें कैबिनेट मंत्री विजयइन्द्र सिंगला विशेष तौर पर शामिल हुए। एसो. अध्यक्ष हरविन्द्र सिंह सेखों ने मंत्री को भट्ठा उद्योग से संबंधी सभी मुश्किलों के बारे में अवगत करवाया और इन मुश्किलों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की और मंत्री सिंगला ने सभी मुश्किलों का पहल के आधार पर हल करने का भरोसा दिया।
भट्ठा उद्योग को माइनिंग एकट में से बाहर निकालने के मसले को हल करने की मंशा के साथ मंत्री ने मौके पर ही विभाग के डायेरक्टर के साथ बात की। इस संबंधी बातचीत करते एसो. चेयरमैन संजय बांसल और पूर्व चेयरमेन प्रेम गुप्ता ने बताया कि भट्ठा उद्योग को माइनिंग में से बाहर निकालने से जो रैवेन्यू का नुक्सान सरकार का होगा उसे भट्ठा उद्योग किसी ओर रूप में अदा करने के लिए तैयार है। एसो. महासचिव गिन्नी गुप्ता अनुसार मंत्री विजयइन्द्र सिंगला ने जिस गंभीरता के साथ यह सभी मसले सुने उससे भट्ठा एसो. को सभी मसले का हल जल्द होने की उम्मीद है और भवानीगढ़ मुख्य मार्ग पर घटित होती दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जल्द की ठोस कदम उठाने का भरोसा भी दिलाया। इस मौके दुर्गा प्रसाद, भरत भूषण, मदन लाल, नरिन्द्र सिंह, रत्न लाल, जसपाल सिंह, शुभकरण शर्मा, मेजर सिंह, संदीप गोयल, हर्षदीप सिंह आदि भट्ठा मालिक मौजूद थे।
