• Login
Monday, April 27, 2026
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home COVER STORY

बीबा जय इंदर कौर ने पंजाबी यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स मेडल विजयी खिलाड़ियों के साथ मोती बाग पैलेस में चाय पर की चर्चा

admin by admin
in COVER STORY, POLITICS, PUNJAB
0
बीबा जय इंदर कौर ने पंजाबी यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स मेडल विजयी खिलाड़ियों के साथ मोती बाग पैलेस में चाय पर की चर्चा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

– खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में पंजाब का सम्मान बढ़ाने वाली महिला एथलीटों को दी बधाई

पटियाला 15 मई (प्रेस की ताकत बयूरो)-  पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पुत्री और पंजाब जाट महासभा की महिला विंग की प्रधान बीबा जय इंद्र कौर ने आज पंजाबी यूनिवर्सिटी की उन महिला मेडल विजयी खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की, जिन्होंने हाल ही में बेंगलुरु में हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में पंजाब का नाम रोशन किया था। पंजाबी यूनिवर्सिटी ने इन खेलों में कुल 31 पदक जीते थे, जिनमें से ज्यादातर लड़कियों ने हासिल किए थे।

युवा खिलाड़ियों को उनकी जीत पर बधाई देते हुए जय इंदर कौर ने कहा कि आप लड़कियों ने इतनी छोटी आयु में जो प्राप्त किया है वह बहुत शानदार है और हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा दायक है। आपकी मेहनत लगन और आपके प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया प्रशिक्षण ही इस उपलब्धि को हासिल करवा पाया है। उन्होंने कहा कि उनके माता जी परनीत कौर हमेशा ही महिला सशक्तिकरण को प्रफुल्लित करने के लिए काम करती आ रही हैं और हमारी लड़कियों को राष्ट्रीय स्तर पर इतना अच्छा प्रदर्शन करते देख वह बहुत खुश हुए। जय इंद्र कौर ने सभी विजयी महिला खिलाड़ियों को उनके अच्छे भविष्य की कामना करते हुए खेलों में और उन्नति हासिल करने की शुभकामनाएं दी।

जय इंदर कौर पंजाबी यूनिवर्सिटी की लगभग 24 लड़कियों और उनके प्रशिक्षकों को अपने घर मोती बाग पैलेस मैं आयोजित टी पार्टी पर सभी खिलाड़ियों की मेजबानी की। पंजाबी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने तलवारबाजी, एथलेटिक्स, जुडो,  तीरंदाजी, निशानेबाजी सहित कई अन्य खेल प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए हैं।

पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के डायरेक्टर स्पोर्ट्स गुरशरण कौर रंधावा ने खिलाड़ियों की मेजबानी और प्रशंसा करने के लिए बीबा जय इंदर कौर का धन्यवाद किया। एशिया कप में कंपाउंड वर्ग में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने वाली तीरंदाज परनीत कौर ने अपना धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि बीबा जय इंदर कौर के साथ मिलना बहुत अच्छा अनुभव रहा है। इस खिलाड़ी ने कहा कि उनके साथ हुई मुलाकात ने उन में नया जोश और उमंग भरने का काम किया है। इस खिलाड़ी ने बताया कि बीते साल जब उसने विश्व तीरंदाजी यूथ चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया था तो मैडम परनीत कौर ने उसे फोन करके बधाई देते हुए उसे और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया था जिसके लिए वह हमेशा उनकी धन्यवादी रहेंगी।

इस समारोह में शामिल होने वाली खिलाड़ियों में तनवीर कौर, सिमरजीत सिंह, किरनजोत कौर, सिमरजीत कौर जिसने 400 मीटर रिले में राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम करके स्वर्ण पदक हासिल किया, सिमरनजीत कौर, लग्न जिंदल, अनन्या और अवनीत कौर जिन्होंने तीरंदाजी में टीम को कांस्य पदक दिलाया, परनीत कौर तीरंदाजी, मनप्रीत कौर जुडो, सुजाता, मनप्रीत कौर, प्रभजोत कौर, तीरंदाजी में तीन गोल्ड जीतने वाली प्रीतिंदर कौर, प्रभजोत गोल्ड तीरंदाजी, अनुषिका,

सहजप्रीत कौर, तनीषा, अमनदीप कौर सिल्वर रिकॉर्ड तीरंदाजी, डॉक्टर ईशनीत ओलख शूटिंग गोल्ड, अर्शदीप कौर सिल्वर शूटिंग, कृतिका शर्मा सिल्वर शूटिंग और असीस छीना स्किट शूटिंग गोल्ड आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Post Views: 162
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: Jai Inder Kaur daughter of former CM Captain Amarinder Singh and President of Women Wing of Punjab Jat MahasabhaJai Inder Kaur hosted women medal winners from Punjabi University Khelo India University Games Bangalore
Previous Post

आज का हिन्दू पंचांग ~ 16 मई 2022

Next Post

खरीद को जल्दी बंद करने की अनुमति देने के लिए भारत सरकार से अनुरोध वापस लिया 

Next Post
कृषि विभाग ने किया 9,771 क्विंटल गेहूं बीज सबसिडी पर वितरित

खरीद को जल्दी बंद करने की अनुमति देने के लिए भारत सरकार से अनुरोध वापस लिया 

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.