मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के महात्मा गांधी रोड थाना पुलिस को चार माह की एक मासूम बच्ची का शव मिला है। शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसका गला दबाकर मार दिए जाने पुष्टि हुई है। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इंदौर के प्रमुख बाजार राजवाड़े के नजदीक बने बहुमंजिला व्यावसायिक भवन शिव विलास पैलेस के तलघर पर इस हैवानियत को अंजाम दिया गया। दोपहर लगभग 12 बजे यहां दुकान खोलने एक कर्मचारी पहुंचा था। उसने बच्ची का शव देख पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं।
बेसमेंट मे मिला था बच्ची का शव
पुलिस के अनुसार, राजवाड़ा क्षेत्र के शिव विलास पैलेस के बेसमेंट में एक छोटी बच्ची की लाश मिली थी. बच्ची की उम्र तकरीबन 1 साल बताई जा रही है. बच्ची के सिर और शरीर पर चोटों के कई निशान मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बेसमेंट के दुकानदार जब दुकान खोलने पहुंचे, तो सीढ़ी के नीचे बच्ची की लाश देख सकते में आ गए. दुकानदारों ने तत्काल संबंधित थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई. बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस के मुताबिक अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताश करने में जुटी हुई है।