Monday, September 14, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

हरेक क्षेत्र का व्यापक विकास होने से एक साल में कोहिनूर हीरे की तरह चमकेगा पंजाब-मुख्यमंत्री

admin by admin
in BREAKING, POLITICS, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
हरेक क्षेत्र का व्यापक विकास होने से एक साल में कोहिनूर हीरे की तरह चमकेगा पंजाब-मुख्यमंत्री
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

*अमृतसर में 6.5 किलो हेरोइन और 9.90 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ एक महिला सहित तीन गिरफ्तार*

आज का पंचांग

0
नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के सीक्वल में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के कैमियो को लेकर चल रही चर्चाओं पर फिल्म की सह-निर्माता नम्रता सिंह ने अपना पक्ष रखा है

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के सीक्वल में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के कैमियो को लेकर चल रही चर्चाओं पर फिल्म की सह-निर्माता नम्रता सिंह ने अपना पक्ष रखा है

0
महिला एशिया कप: शेफाली वर्मा के 64 रन और दीप्ति के तीन विकेट की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को हराया, फाइनल में बनाया स्थान

महिला एशिया कप: शेफाली वर्मा के 64 रन और दीप्ति के तीन विकेट की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को हराया, फाइनल में बनाया स्थान

0
हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए उनके मानदेय और अन्य भत्तों में बढ़ोतरी की है।

हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए उनके मानदेय और अन्य भत्तों में बढ़ोतरी की है।

0
गैंगस्टरों ते वार का 173वां दिन: पंजाब पुलिस की 1074 स्थानों पर छापेमारी; 911 काबू

विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक उप-निरीक्षक तथा एसएचओ के रीडर को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया

0
पंजाब शिक्षा क्रांति: रिकॉर्ड NEET, JEE नतीजों के लिए भगवंत मान सरकार ने 300 से अधिक प्रिंसिपलों को सम्मानित किया

भगवंत मान सरकार द्वारा अमृतसर में बेहतर स्वच्छता सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए 60 एम.एल.डी. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मंज़ूरी, जल्द शुरू होगा काम

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

बठिंडा, 26 जनवरी प्रेस की ताकत :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि राज्य सरकार के संजीदा प्रयासों के स्वरूप हरेक क्षेत्र का व्यापक स्तर पर विकास किया जा रहा है और इस साल पंजाब बेशकीमती ‘कोहिनूर’ हीरे की तरह चमकेगा।
आज यहाँ शहीद भगत सिंह स्पोटर््स स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर समागम के दौरान राष्ट्रीय झंडा लहराने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों को राज्य सरकार के प्रयासों को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया। उन्होंने विदेशों में बसने वाले पंजाबियों को राज्य की पुरातन शान बहाल करने के लिए सरकार की मदद और सहयोग करने की अपील भी की। भगवंत मान ने पंजाब को नई बुलन्दियों पर ले जाने का प्रण लेते हुए कहा कि राज्य सरकार हमारे महान शहीदों और राष्ट्रीय नायकों द्वारा हरेक के लिए समान अवसरों वाले समाज के संकल्प को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ब्रिटिश साम्राज्य की बस्ती होने के नाते हमारे देश ने बहुत दुख बर्दाश्त किया, परन्तु हमारे स्वतंत्रता संग्राम के बहादुर नायकों ने विदेशी साम्राज्यवाद की जंजीरों को तोडऩे के लिए बड़े बलिदान दिए। उन्होंने कहा कि यह बात रिकॉर्ड पर है कि जो महान देश-भक्त किसी न किसी रूप में अंग्रेज़ों के ज़ुल्मों का शिकार हुए या अपनी जानें कुर्बान कीं, उनमें से 90 प्रतिशत से अधिक पंजाबी थे। भगवंत मान ने कहा कि बाबा राम सिंह, शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, शहीद राजगुरू, शहीद सुखदेव, लाला लाजपत राय, शहीद उधम सिंह, करतार सिंह सराभा, दीवान सिंह कालेपानी और अन्य बहुत से नायकों ने हमारी आज़ादी लेने के लिए अपना ख़ून बहाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी पंजाबी देश की सरहदों की रक्षा करने में सबसे अग्रणी हैं। उन्होंने कहा कि जब भी भारत को आंतरिक या बाहरी हमलों की चुनौतियें का सामना करना पड़ा तो पंजाबियों ने देश का नेतृत्व किया। भगवंत मान ने कहा कि तथ्य यह है कि राज्य के मेहनतकश किसानों ने मुल्क को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने दुख के साथ कहा कि आज़ादी के 75 साल के बाद भी हमारे स्वतंत्रता संग्रामियों, शहीद-ए-आज़म भगत सिंह और बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अम्बेदकर जैसे महान राष्ट्रीय शख़्िसयतों के सपने अभी भी अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को आज़ादी के बाद कई दशकों के दौरान राज्य की बागडोर संभालने वाली सरकारों से बहुत उम्मीदें थीं, परन्तु ज्यादातर सरकारों ने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया, क्योंकि भ्रष्टाचार, गरीबी, बेरोजग़ारी और अन्य बहुत सी बुराईयों ने अभी भी राज्य में पैर पसारे हुए हैं। भगवंत मान ने कहा कि इस साल की शुरूआत में सत्ता में आई आम आदमी की सरकार पंजाब में ताज़ी हवा के झौंके की तरह आई है क्योंकि यह सरकार राज्य के लोगों की आशाओं-उम्मीदों को पूरी करने के लिए वचनबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अब समय आ गया है जब हर पंजाबी को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए आगे आना चाहिए। पंजाब भाग्यशाली धरती है और अब तरक्की एवं खुशहाली के नए युग का आग़ाज़ करने के लिए इसको पुनर्जीवित करने का समय आ गया है। ऐसा करने से राज्य के अंदर नौजवानों के लिए नए रास्ते खुलेंगे और उनके विदेश जाने के रुझान को रोक लगाने में मदद मिलेगी।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके जीवन का एकमात्र उद्देश्य नेक नीयत के साथ राज्य और यहाँ के लोगों की सेवा करना है। भगवंत मान ने कहा, ‘‘ईश्वर न करे यदि मैं कभी अपने परिवार या रिश्तेदारों को नाजायज़ फ़ायदा देने के लिए दस्तखत करता हूँ तो यह दस्तखत मेरे लिए मौत का वॉरंट होंगे। मेरी हर साँस राज्य की तरक्की और यहाँ के लोगों की खुशहाली को समर्पित है।’’
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य की बागडोर संभालने के बाद उनकी सरकार राज्य की शान बहाल करने और हमारे महान राष्ट्रीय नेताओं की इच्छाओं को पूरा करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले 10 महीनों में ही लोगों के साथ किए वायदे पूरे किए हैं और स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजग़ार के क्षेत्रों को प्रमुख प्राथमिकता दी जा रही है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोगों को मानक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए अब तक 100 आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित किए जा चुके हैं और 27 जनवरी को 400 से अधिक क्लीनिक खोले जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को मेडिकल शिक्षा के केंद्र के तौर पर उभारने के लिए राज्य भर में 16 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाने हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के वायदे को पूरा करते हुए राज्य सरकार ने शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर 23 मार्च को भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन शुरू की है। इसी तरह भगवंत मान ने कहा कि एक जुलाई से हर महीने 300 यूनिट मुफ़्त बिजली की गारंटी भी पूरी कर दी गई है और नवंबर-दिसंबर, 2022 के महीनों के दौरान राज्य के 87 प्रतिशत घरों के बिजली बिल ज़ीरो हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सरकार के गठन के पहले कुछ महीनों के दौरान ही 25,886 नौजवानों को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं और सारी भर्ती केवल योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर की गई है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि पंजाब पुलिस में 2100 पद भरने की प्रक्रिया जारी की गई है और आने वाले चार सालों में हर साल 300 सब-इंस्पेक्टरों और 1800 कांस्टेबलों के पद भरने का फ़ैसला लिया गया। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार नौजवानों के लिए रोजग़ार के नए रास्ते खोलने के लिए राज्य को औद्योगिक विकास की बुलन्दियों पर ले जाने पर ज़ोर दे रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार के व्यापक प्रयासों के स्वरूप उद्यमियों द्वारा राज्य में निवेश के लिए उत्साह दिखाया जा रहा है और अब तक पंजाब में 27,000 करोड़ रुपए का निवेश हुआ, जिससे नौजवानों के लिए 1.25 लाख नौकरियाँ पैदा हुईं। उन्होंने बताया कि बच्चों को मानक शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य के 23 जिलों में 117 ‘स्कूल ऑफ ऐमिनेंस’ बनाए जा रहे हैं। भगवंत मान ने यह भी ऐलान किया कि राज्य सरकार ने लाभार्थियों को बुढ़ापा पेन्शन उनके घर-घर जाकर देने का फ़ैसला किया।
गणतंत्र दिवस की परेड से पंजाब की झाँकी को जानबूझ कर बाहर निकालने के लिए केंद्र सरकार की सख़्त आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे केंद्र की सत्ताधारी पक्ष की संकुचित मानसिकता का पता लगता है। उन्होंने कहा कि पंजाब के महान योगदान को दिखाए बिना किसी भी राष्ट्रीय दिवस के जश्नों की कल्पना भी नहीं की जा सकती। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के प्रति ऐसा घोर भेदभाव करना अनुचित और ग़ैर-वाजिब है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि बठिंडा शहर की ट्रैफिक़ की समस्या के समाधान के लिए शहर के बाहरी ओर अति-आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की सुविधा के लिए शहर में लोकल बस सेवा भी शुरू की जाएगी। भगवंत मान ने यह भी कहा कि बठिंडा में 260 करोड़ रुपए की लागत से अर्बन एस्टेट-फेज़ छह को भी विकसित किया जाएगा।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने परेड कमांडर दर्पण आहलूवालीया, आई.पी.एस. के नेतृत्व वाली परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने पंजाब पुलिस, पंजाब होम गार्ड्ज़, पंजाब आम्र्ड पुलिस, एन.सी.सी. कैडिट, भारत स्काउट्स एंड गाईड्ज़ के अलावा पंजाब पुलिस के ब्रास बैंड और अन्य स्कूली बैंड्स की टुकड़ी द्वारा शानदार मार्च पास्ट से सलामी भी ली। इस अवसर पर अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों ने भंगड़ा, गिद्दा, ग्रुप डांस, पी.टी. शो और समूह गान समेत रंगारंग कार्यक्रम पेश किया।

Post Views: 175
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: ASSERTS Punjab CM - Royal Patialabrightpunjabexpress Daily news paper Latest News brightComplete Transformation Of EducationDelhi CM Arvind Kejriwal to dedicate 400 new Mohalla ClinicsHealth AndKohinoor belongs to Telugus - Deccan ChronicleLatest Breaking News Mohali | Punjab - Desh ClickWith comprehensive development state will shine like
ShareTweetPin
Previous Post

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय से बुधवार को आजाद हिन्द फौज के स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों ने मुलाकात की।

Next Post

पंजाब पुलिस ने राजस्थान के दो हथियार तस्करों को फाजि़ल्का से किया गिरफ्तार; 8 पिस्टल, नकली नोट बरामद

Related Posts

*अमृतसर में 6.5 किलो हेरोइन और 9.90 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ एक महिला सहित तीन गिरफ्तार*
BREAKING

आज का पंचांग

0
नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के सीक्वल में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के कैमियो को लेकर चल रही चर्चाओं पर फिल्म की सह-निर्माता नम्रता सिंह ने अपना पक्ष रखा है
BREAKING

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के सीक्वल में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के कैमियो को लेकर चल रही चर्चाओं पर फिल्म की सह-निर्माता नम्रता सिंह ने अपना पक्ष रखा है

0
महिला एशिया कप: शेफाली वर्मा के 64 रन और दीप्ति के तीन विकेट की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को हराया, फाइनल में बनाया स्थान
BREAKING

महिला एशिया कप: शेफाली वर्मा के 64 रन और दीप्ति के तीन विकेट की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को हराया, फाइनल में बनाया स्थान

0
हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए उनके मानदेय और अन्य भत्तों में बढ़ोतरी की है।
BREAKING

हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए उनके मानदेय और अन्य भत्तों में बढ़ोतरी की है।

0
गैंगस्टरों ते वार का 173वां दिन: पंजाब पुलिस की 1074 स्थानों पर छापेमारी; 911 काबू
BREAKING

विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक उप-निरीक्षक तथा एसएचओ के रीडर को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया

0
पंजाब शिक्षा क्रांति: रिकॉर्ड NEET, JEE नतीजों के लिए भगवंत मान सरकार ने 300 से अधिक प्रिंसिपलों को सम्मानित किया
BREAKING

भगवंत मान सरकार द्वारा अमृतसर में बेहतर स्वच्छता सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए 60 एम.एल.डी. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मंज़ूरी, जल्द शुरू होगा काम

0
Next Post
पंजाब पुलिस ने राजस्थान के दो हथियार तस्करों को फाजि़ल्का से किया गिरफ्तार; 8 पिस्टल, नकली नोट बरामद

पंजाब पुलिस ने राजस्थान के दो हथियार तस्करों को फाजि़ल्का से किया गिरफ्तार; 8 पिस्टल, नकली नोट बरामद

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us