ADVERTISEMENT
गुजरात में वडोदरा शहर के बाहरी क्षेत्र में एक झील में बृहस्पतिवार को एक नौका के पलट जाने से 14 स्कूली बच्चों और दो शिक्षकों की मौत हो गई। ये लोग पिकनिक मनाने आए थे। अधिकारियों ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए खोज अभियान शुरू कर दिया गया है। हरनी थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘इस त्रासदी में अब तक 14 बच्चों और दो शिक्षकों की मौत हो गई। बचाए गए एक छात्र का एसएसजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।’ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘समाचार बेहद हृदयविदारक है। गुजरात सरकार और प्रशासन से आग्रह है कि राहत और बचाव कार्य में तेजी लाकर, हर संभव प्रयास से छात्रों की







