इटावा(डा. पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस सूची में संभल में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा का नाम भी शामिल है। अनुकृति शर्मा ने संभल में 100 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी बीमा घोटाले का खुलासा कर सुर्खियां बटोरी थीं। अब उनका तबादला गौतमबुद्धनगर किया गया है, जहां उन्हें अपर पुलिस उपायुक्त (एसीपी) के पद पर तैनात किया गया है।
बताया जा रहा है कि इस बड़े तबादले का उद्देश्य पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाना है। अनुकृति शर्मा की गिनती तेज-तर्रार और ईमानदार अधिकारियों में होती है। संभल में रहते हुए उन्होंने बीमा घोटाले के साथ-साथ कई अन्य मामलों में भी सख्त कार्रवाई की थी।अन्य आईपीएस अधिकारियों के तबादलों में कई जिलों के पुलिस कप्तान और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। शासन का कहना है कि यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकताओं औरकानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए हैं। तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों को जल्द ही नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



