ADVERTISEMENT
छिंदवाड़ा(सुशील सिंह परिहार)- संत श्री आशारामजी गुरुकुल, गोंदिया में गुरु पूजन का महापर्व गुरु पूर्णिमा भक्ति भाव के साथ मनाया गया जिसमें प्री – प्राइमरी के विद्यार्थियों ने गुरु शिष्य परंपरा को प्रदर्शित करते हुए, झांकी प्रस्तुत की एवं अनेक विद्यार्थियों ने अपने वक्तव्य के माध्यम से गुरु की महिमा का बखान किया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोंदिया आश्रम संचालक श्री पंकज भाई उपस्थित रहे। गुरुकुल प्रबंधन की ओर से सभी साधकों एवं अभिभावकों को गुरु पूर्णिमा महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की जाती है।













