छिंदवाड़ा(सुशील सिंह परिहार)- आज दिनांक 09 सितंबर 2026 को संत श्री आशाराम जी गुरुकुल, गोंदिया में पालक – शिक्षक संगोष्ठी ( Open House) का आयोजन किया गया।
जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने सहभागिता दिखाई। अभिभावकों की ओर से गुरुकुल के प्रति सकारात्मक सद्भाव प्रदर्शित किया गया। गुरुकुल समिति अध्यक्ष श्री शंकर लाल जी अग्रवाल, उपाध्यक्ष साध्वी सुश्री सुशीला दीदी, कोषाध्यक्ष श्री चोइथराम जी गोपलानी, सचिव श्री विनोद (गुड्डू) चांदवानी, सह सचिव प्रदीप चामट, समिति सदस्य श्री भगत जी ठकरानी एवं श्रीमती रीता संजय गोपलानी आश्रम संचालक पंकज भैया गुरुकुल संचालिका सुश्री नीता साहू एवं गुरुकुल प्राचार्य श्रीमती सुनीता गजानन भोयर द्वारा सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।












