Friday, June 12, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने के लिए पंजाब सरकार की अनूठी पहल

admin by admin
in BREAKING, Education, INDIA, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने के लिए पंजाब सरकार की अनूठी पहल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए दबोचा

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए दबोचा

0
पुलिस जवानों द्वारा शस्त्र झुकाकर दी गयी शोक सलामी ।

पुलिस जवानों द्वारा शस्त्र झुकाकर दी गयी शोक सलामी ।

0
हजारों लोगों की सेवा के साथ ग्रीष्म ऋतु का निः शुल्क तरबूज , शरबत व छाछ वितरण कार्यक्रम संपन्न 

हजारों लोगों की सेवा के साथ ग्रीष्म ऋतु का निः शुल्क तरबूज , शरबत व छाछ वितरण कार्यक्रम संपन्न 

0
मनुष्य जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है: संत आसाराम बापू के शिष्य विजय महाराज

मनुष्य जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है: संत आसाराम बापू के शिष्य विजय महाराज

0
संविधान के खिलाफ आदेश करने वालों पर कठोर कार्यवाही की मांग

संविधान के खिलाफ आदेश करने वालों पर कठोर कार्यवाही की मांग

0
पांच दिवसीय विद्यार्थी शिविर का समापन

पांच दिवसीय विद्यार्थी शिविर का समापन

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

चंडीगढ़, 20 फरवरी:

पंजाब के सरकारी स्कूलों से पास होने वाले विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों तक पहुँचने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है। इसके तहत उनकी भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने, उन्हें समझने और पूरा करने में सहायता प्रदान करने के लिए एक ऑनलाइन फॉर्म भरवाया गया है।

इस पहल के बारे में जानकारी साझा करते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि विभाग की ओर से 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं देने वाले सभी विद्यार्थियों के साथ एक गूगल फॉर्म साझा किया गया है।

स हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि इस फॉर्म के साथ मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान का शुभकामनाओं भरा संदेश भी भेजा गया है। इस फॉर्म में विद्यार्थियों से उनकी भविष्य की योजनाओं, जैसे उच्च शिक्षा, उद्यमिता, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और दीर्घकालिक लक्ष्यों के बारे में पूछा गया है। एकत्रित की जाने वाली जानकारी से राज्य सरकार को विद्यार्थियों की शैक्षणिक और व्यावसायिक योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए उचित योजना बनाने में सहायता मिलेगी।

स हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह पहल राज्य सरकार को विद्यार्थियों की इच्छाओं और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि स्कूल प्रमुखों को पहले ही यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि सभी विद्यार्थी व्यक्तिगत रूप से यह “एस्पिरेशन फॉर्म” भरें और विद्यार्थियों को इसे भरने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करें। इस पहल की निगरानी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक नोडल अधिकारी (बी.एन.ओ.) इसकी निकट से निगरानी करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यालय के अधिकारी लाइव डैशबोर्ड के माध्यम से बैकएंड सहायता प्रदान करेंगे, जिससे प्रत्येक जिले में भरे गए फॉर्मों की प्रगति को ट्रैक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थियों के साथ मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान का शुभकामनाओं भरा संदेश भी साझा किया गया है। इस पत्र में मुख्यमंत्री ने न केवल प्रत्येक विद्यार्थी को दिल से शुभकामनाएँ दी हैं, बल्कि इस महत्वपूर्ण समय में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर भी जोर दिया है। उन्होंने परीक्षाओं से जुड़े तनाव को प्रबंधित करने के लिए विद्यार्थियों को मार्गदर्शन भी प्रदान किया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को शैक्षणिक रूप से ही नहीं, बल्कि भावनात्मक रूप से भी सहायता प्रदान करने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो सकें।

Post Views: 331
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: #LATEST UPDATE12th classeducationgovernment schoolsPunjabpunjab CMPunjab Education Ministerpunjab gov on studentsPunjab Governmentpunjab govtpunjab newsPunjab news todayS. Harjot Singh BainsstudentsYouth
ShareTweetPin
Previous Post

38 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला में गोवा डे के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित

Next Post

पंजाब पुलिस की ए.जी.टी.एफ. द्वारा आतंकवादी लखबीर लंडा का सहयोगी गिरफ्तार; एक पिस्तौल बरामद

Related Posts

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए दबोचा
INDIA

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए दबोचा

0
पुलिस जवानों द्वारा शस्त्र झुकाकर दी गयी शोक सलामी ।
INDIA

पुलिस जवानों द्वारा शस्त्र झुकाकर दी गयी शोक सलामी ।

0
हजारों लोगों की सेवा के साथ ग्रीष्म ऋतु का निः शुल्क तरबूज , शरबत व छाछ वितरण कार्यक्रम संपन्न 
INDIA

हजारों लोगों की सेवा के साथ ग्रीष्म ऋतु का निः शुल्क तरबूज , शरबत व छाछ वितरण कार्यक्रम संपन्न 

0
मनुष्य जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है: संत आसाराम बापू के शिष्य विजय महाराज
INDIA

मनुष्य जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है: संत आसाराम बापू के शिष्य विजय महाराज

0
संविधान के खिलाफ आदेश करने वालों पर कठोर कार्यवाही की मांग
INDIA

संविधान के खिलाफ आदेश करने वालों पर कठोर कार्यवाही की मांग

0
पांच दिवसीय विद्यार्थी शिविर का समापन
INDIA

पांच दिवसीय विद्यार्थी शिविर का समापन

0
Next Post
पंजाब पुलिस की ए.जी.टी.एफ. द्वारा आतंकवादी लखबीर लंडा का सहयोगी गिरफ्तार; एक पिस्तौल बरामद

पंजाब पुलिस की ए.जी.टी.एफ. द्वारा आतंकवादी लखबीर लंडा का सहयोगी गिरफ्तार; एक पिस्तौल बरामद

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us