इटावा(डा. पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- जनपद इटावा में स्वास्थ्य विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब विजिलेंस टीम ने एक स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएम नोडल अधिकारी को कथित रूप से लाखों रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि एक सेंटर संचालित कराने के नाम पर अधिकारी द्वारा पहले 3 लाख 50 हजार रुपये की मांग की गई थी।
सूत्रों के अनुसार, विभिन्न स्तरों पर सिफारिशों के बाद कथित तौर पर 3.50 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। आरोप है कि अधिकारी पहले ही 2.50 लाख रुपये ले चुका था और शेष राशि लेने के लिए बुलाया था। इसी दौरान पहले से सक्रिय विजिलेंस टीम ने सीएमओ कार्यालय परिसर से उसे शेष रकम लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
कार्रवाई के बाद विजिलेंस टीम आरोपी नोडल अधिकारी को अपने साथ लेकर सिविल लाइन थाना रवाना हो गई। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में अफरा-तफरी और हड़कंप का माहौल बना हुआ है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है तथा विजिलेंस टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है।










