छिंदवाड़ा(सुशील सिंह परिहार)- श्रीशक्ति ट्रस्ट, संस्कृत पुस्तकोन्नति सभा के तत्वाधान में संत श्री आशारामजी आश्रम, गौशाला, श्री योग वेदांत सेवा समिति व युवा सेवा संघ द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पूज्य संत श्री आशारामजी बापू की पावन प्रेरणा व आशीर्वाद से राहगीरों व आम नागरिकों को गर्मी व लू से राहत दिलाने हेतु शुरुआत प्रत्येक रविवार को दोपहर में मानसरोवर बस स्टैंड के सामने स्वास्थ्यवर्धक देशी गाय के दूध से बनी छाछ के निः शुल्क वितरण से शुरु की गयी थी। निःशुल्क शरबत, तरबूज व छाछ वितरण का कार्यक्रम गर्मी के पूरे सीजन भर किया गया। यह कार्यक्रम मानसरोवर बस स्टैंड पर प्रत्येक रविवार के साथ साथ रेलवे स्टेशन , परासिया रोड आदि पर भी किया जाता रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण देखने को मिला । व हजारों लोग लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत व समापन आरती के साथ किया गया।
संत श्री आशारामजी आश्रम व श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा देशभर में पूज्य बापूजी की करुणा कृपा व मार्गदर्शन मे माता-पिता पूजन दिवस, गौसेवा, “बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ”, व्यसनमुक्ति अभियान, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, गौ-गीता-गंगा की महिमा, बाल संस्कार, तुलसी पूजन दिवस , जेलों में कैदी उत्थान कार्यक्रम, सत्साहित्य वितरण , छाछ् व शरबत वितरण, गरीब- आदिवासिओं में भंडारे व जीवनोपयोगी सामग्री का वितरण , उत्तम शिक्षा व संस्कारों हेतु गुरुकुल, महिला उत्थान मंडल, युवा सेवा संघ , चिकित्सालय, अनाज वितरण संकीर्तन यात्रायें, सत्संग – भजन कीर्तन आदि सेवाकार्यों किये जाते है। इन सभी सेवा कार्यों का उद्देश्य समाज को सुसंस्कारयुक्त, स्वस्थ,सुखी व सम्मानित बनाना है ।
छाछ तरबूज व शरबत वितरण के दौरान लोगों में आश्रम द्वारा प्रकाशित सत्साहित्य ऋषिप्रसाद, लोक कल्याण सेतु पत्रिकाओं, पुस्तकों का वितरण भी किया जाता रहा, जिन्हें लोगों ने बहुत आदर से लिया ।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भावना एवं संस्कारों के प्रसार के लिए अत्यंत आवश्यक हैं ।
इस अवसर पर श्री योग वेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष श्री मदन मोहन परसाई, खजरी आश्रम के संचालक श्री जयराम भाई, महिला आश्रम की संचालिका साध्वी नीलू बहिन, गुरुकुल की संचालिका श्रीमती दर्शना खट्टर, महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मीरा पराडकर, श्री दीपक डोईफोड़े युवा सेवा संघ, महिला मंडल, समिति, ऋषि प्रसाद, बाल संस्कार विभाग के पदाधिकारी व अनेकों साधक साधिकाएं व गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।











