छिंदवाड़ा(सुशील सिंह परिहार)- संत श्री आशारामजी गुरुकुल, छिंदवाड़ा के कक्षा नवमीं के विद्यार्थी केशव सिंह का चयन राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (SGFI) सत्र 2025–26 के लिए हुआ है। यह उपलब्धि गुरुकुल परिवार एवं जिले के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर दीदी श्रीमती दर्शना खट्टर द्वारा विद्यार्थी को आशीर्वचन एवं शुभकामनाएँ प्रदान की गईं। गुरुकुल परिवार ने केशव सिंह के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।
साथ ही इस सफलता पर समस्त खेल स्टाफ , श्री सुशील परिहार,छात्रावास अधीक्षक श्री सोमनाथ पवार, पूजा आम्रवंशी एवं समस्त खेल टीम को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
गुरुकुल परिवार विद्यार्थी के राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन की कामना करता है।








