ADVERTISEMENT
इटावा(डा. पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- ग्राम पंचायत सिंडौस के ऐतिहासिक झारखंडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 09 मार्च 2026 से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। कथा का शुभारंभ सोमवार सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा।
विद्वान कथा वाचक पंडित श्री संतोष कुमार शास्त्री जी के मुखारविंद से श्रद्धालु भगवान की अमृतमयी कथा का श्रवण करेंगे। आयोजन स्थल पुराने दंगल के पास स्थित मैदान में भव्य पंडाल और व्यास पीठ तैयार कर दी गई है।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।













