छिंदवाड़ा(सुशील सिंह परिहार)- परम पूज्य संत श्री आशाराम जी बापू द्वारा प्रेरित एवं श्री संस्कृत पुस्तकोन्नती सभा द्वारा संचालित संत श्री आशाराम जी गौशाला, द्वारा आज छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पर ५०० लीटर निःशुल्क छाछ का वितरण किया गया। जिससे हजारों यात्री लाभान्वित हुए। इस अवसर पर श्री सी सी आई सुजीत, रेलवे के योगेश तिवारी, आशीष अलडक सी एच आई एवं जिला रेलवे प्रशासन का अभूतपूर्व सहयोग रहा। गौशाला द्वारा ग्रीष्मकाल में छिंदवाड़ा शहर के विभिन्न स्थानों पर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के अंदर आदि जगह छाछ का निःशुल्क वितरण किया जाता है। छाछ वितरण में श्री योग वेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई, महिला मंडल की महिलाओं करुणेश पाल, योगिता पराडकर, निर्मला पटेल, शकुंतला कराडे, कृष्णा राठौड़ एवं युवा सेवा संघ के साथ साथ श्री शक्ति ट्रस्ट द्वारा संचालित गुरुकुल के बच्चों का छाछ वितरण में सहयोग रहा। गौशाला एवं खजरीं आश्रम के संचालक श्रीराम जी (जयराम भाई), द्वारा बताया गया कि हजारों रेल यात्रियों ने ठंडी लस्सी पीकर सेवा कार्यो की जमकर सराहना की । जयराम भाई ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह सेवा ग्रीष्म ऋतु के अंत तक अनवरत जारी रहेगी।


