छिंदवाड़ा(डा. पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- स्थनीय साहू समाज के लोगो ने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी का 76 वा जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास से मनाया । समाज के प्रतिनिधियों ने सुभाष पार्क में बड़ा सा केक काटा ,स्वच्छ ता अभियान चलाया ,पौधा रोपण कर कुछ गरीब जरूरत मदो की सेवा की । प्रधानमंत्री तेली समाज से है । तेली समाज के साथ आज पूरे देश ही नही अपितु पूरे विश्व के अधिमान्य नेता है । नरेन्द्र मोदी जी की लोकप्रियता पूरे विश्व मे नम्बर 1 पर है । जिन्होंने अपने 13 वर्ष के कार्यकाल में सम्पूर्ण विश्व मे भारत की पहचान बनाई है । देश को प्रगति की राह पर अग्रसर किया है । उनके दीर्घायु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई । इस अवसर पर प्रतिष्ठित समाज सेवी नरेंद्र साहू अशोक साहू ( राष्ट्रपति पदक ) ,नमो नमो मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिन साहू ,राष्ट्रीय तेली पिछड़ा वैश्य महासभा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष भगवान दिन साहू ,छगन साहू ,कमलेश साहू ,सजंय साहू ,जितेंद्र साहू ,भूपेश साहू ,नीरज साहू ,रंजन साहू ,जितेंद ( पप्पू ) साहू ,रमेश साहू, सेवानिवृत्त स्टेनो कलेक्टर एस एल गड़ेवाल ,मुकेश जगदेव ,श्याम खरे ,प्रदीप चौधरी आदि ने सहयोग किया ।












