छिंदवाड़ा(सुशील सिंह परिहार)- आज संत श्री आशाराम जी गुरुकुल, गोंदिया में हिंदी दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ व्यासपीठ पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हिंदी कविता, भाषण आदि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया।
शिक्षकों ने विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा के महत्व, संस्कृति और भावनाओं से जुड़ी भाषा बताया।
गुरुकुल समिति अध्यक्ष श्री शंकर लाल जी अग्रवाल, उपाध्यक्ष साध्वी सुश्री सुशीला दीदी, कोषाध्यक्ष श्री चोइथराम जी गोपलानी, सचिव श्री विनोद (गुड्डू) चांदवानी, सह सचिव प्रदीप चामट, समिति सदस्य श्री भगत जी ठकरानी एवं श्रीमती रीता संजय गोपलानी, आश्रम संचालक श्री पंकज भाई गुरुकुल संचालिका सुश्री नीता साहू प्राचार्या श्रीमती सुनीता भोयर द्वारा हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की जाती है।












