ADVERTISEMENT
नई दिल्ली,18 सितंबर 2024 (प्रेस की ताकत ब्यूरो)
अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद, दिल्ली में आतिशी के नेतृत्व में नई सरकार का गठन होना तय है। सूत्रों के अनुसार, आतिशी 21 सितंबर (शनिवार) को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने आतिशी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति और गृह मंत्रालय को यह तिथि प्रस्तावित की है। हालांकि, आतिशी ने खुद शपथ ग्रहण की कोई निश्चित तिथि नहीं बताई है।



