छिंदवाड़ा(भगवानदीन साहू)- 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर स्थानीय पूजा लॉज में लाल बहादुर शास्त्री सम्मान सम्मेलन का आयोजन वरिष्ठ समाज सेवी श्री नरेंद्र साहू द्वारा किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर मनोज पुष्प , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक A. P. सिंह , नगर निगम कमिश्नर राहुल सिंह एवं जिले भर की अति उत्कृष्ट सेवाकार्य करने वाली संस्थाओं के प्रमुख मुख्य रूप से उपस्थित हुए । इस अवसर पर शक्ति ट्रस्ट एवं संस्कृत पुस्तकोन्नति सभा द्वारा संचालित संत श्री आशारामजी आश्रम खजरी और गुरुकुल को उनके अति विशिष्ट सेवाकार्यों के लिए सम्मानित किया । यह सम्मान उन्हें दीपावली पर्व पर प्रतिवर्ष 6 लाख से अधिक आदिवासी , जरूरतमंदों को भंडारे से लाभान्वित करवाने , बच्चों को सनातन संस्कृति के महत्व से अवगत करवाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष लाखों विद्यार्थियों को गीता जयंती प्रतियोगिता में सम्मिलित करवाना , पर्यावरण संरक्षण हेतु लाखों तुलसी पौधा भेंट करना , कत्लखाने से बचाई गई लगभग 550 पुलिस अभिरक्षा की गायों को नया जीवन देना , उक्त गौशाला में 850 गायें हैं। यहां समय – समय पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की अनुशंसा पर आई. ए. एस. प्रशिक्षु गौ सेवा और जैविक खेती का प्रशिक्षण लेने आतें हैं। ऐसे अनगिनत सेवा कार्य से प्रतिवर्ष लाखों लोग लाभांवित होते हैं। ऐसे कई जनहितकारी सेवाकार्यों के एवज में जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया। जिला कलेक्टर ने कार्यक्रम में उपस्थित जिले के सभी समाज सेवकों को जिले के विकास के साथ प्रदेश के सराहनीय विकास कार्यों के लिए साधुवाद प्रदान किया । आश्रम एवं गुरुकुल के प्रतिनिधि के रूप में साध्वी रेखा बहन और साध्वी प्रतिमा बहन युवा सेवा संघ के अध्यक्ष दीपक डोईफोड़े , समाजिक कार्यकर्ता भगवानदीन साहू , भूपेश पहाड़े ने यह सम्मान प्राप्त किया । जिसमें प्रमाण पत्र , शॉल , श्री फल और स्मृति चिन्ह प्रमुख हैं। इस दौरान प्रबुद्ध सम्मेलन में पधारे मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ओर बिहार राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी से भी सौजन्य भेंट की ।खुशी के अवसर पर समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई , गुरूकुल की संचालिका दर्शना खट्टर , खजरी आश्रम के संचालक जयराम भाई ,सुजीत सूर्यवंशी , सुभाष इंगले महिला समिति से विमल शेरके , छाया सूर्यवंशी , दीपा डोडानी , डॉ. मीरा पराडकर , शकुंतला कराडे आदि ने बधाई दी ।






