रिपोर्टर – सुशील सिंह परिहार छिंदवाड़ा
श्री शक्ति ट्रस्ट एवं श्री संस्कृत पुस्तकोन्नति सभा छिंदवाड़ा के तत्वाधान में संत श्री आसाराम जी आश्रम द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्र व युवा सेवा संघ के माध्यम से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों के लिए “विद्यार्थी उज्जवल भविष्य निर्माण शिविर” का आयोजन दिनांक 31 मई से 4 जून तक शक्ति हाउस छिंदवाड़ा में किया जा रहा है।
जैसा की आप सभी को ज्ञात है कि विगत 25 वर्षों से छिंदवाड़ा में *विद्यार्थी उज्जवल भविष्य निर्माण शिविरों* का आयोजन किया जाता है। बालक – बालिकाओं के लिए यह शिविर इसवर्ष परासिया रोड स्थित संत श्री आसाराम जी गुरुकुल एवं शक्ति हाउस, महिला आश्रम छिंदवाड़ा में आयोजित किया जा रहा है इस शिविर में आसपास के गांव एवं जिलों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी भाग लेंगे।
जैसा की संस्था के प्रणेता पूज्य बापूजी का संकल्प है कि विद्यार्थी ही आने वाले भारत का भविष्य हैं और इसे सूद्रढ करना हम सभी का दायित्व है ।
इस पांच दिवसीय शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में संस्कारों का सिंचन, दिनचर्या ,देशभक्ति, पर्यावरण सुरक्षा, जनजागृति, परीक्षा में अच्छे नंबर लाने की कुंजियां, स्वस्थ रहने के लिए योगासन, प्राणायाम, ध्यान, माता-पिता व बुजुर्गों की सेवा, तथा सर्वांगीण विकास हेतु जीवनोपयोगी अनेकों छोटी-छोटी कुंजियां सिखायी जाएंगी। यह शिविर योग्य , प्रशिक्षित व अनुभवी शिक्षकों द्वारा संपन्न कराया जायेगा ।






