Saturday, September 5, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

ED के रडार पर भूपेश बघेल, कांग्रेस-बीजेपी में शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का खेल, जानिए अब तक किसने क्या कहा

admin by admin
in BREAKING, INDIA, POLITICS
Reading Time: 1 min read
A A
0
गुटबाजी की भेंट चढ़ा कांग्रेस संगठन का गठन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

संत श्री आशारामजी गुरुकुल, गोंदिया में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन्

संत श्री आशारामजी गुरुकुल, गोंदिया में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन्

0
गैंगस्टरों ते वार का 173वां दिन: पंजाब पुलिस की 1074 स्थानों पर छापेमारी; 911 काबू

विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक उप-निरीक्षक तथा एसएचओ के रीडर को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया

0
ऋषि प्रसाद सेवाधारी सम्मानित

ऋषि प्रसाद सेवाधारी सम्मानित

0
पंजाब शिक्षा क्रांति: रिकॉर्ड NEET, JEE नतीजों के लिए भगवंत मान सरकार ने 300 से अधिक प्रिंसिपलों को सम्मानित किया

भगवंत मान सरकार द्वारा अमृतसर में बेहतर स्वच्छता सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए 60 एम.एल.डी. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मंज़ूरी, जल्द शुरू होगा काम

0
कल का पंचांग

कल का पंचांग

0
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल ने गीली/सीली पिच पर स्पिन का सामना करने का अभ्यास क्यों किया?

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल ने गीली/सीली पिच पर स्पिन का सामना करने का अभ्यास क्यों किया?

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच कर रही है. इसके ऐप के तार छत्तीसगढ़ से जुड़े हुए हैं. मामले की जांच कर रही ईडी ने शुक्रवार (3 नवंबर) को बड़ा दावा करते हुए कहा कि बेटिंग ऐप के प्रमोटर्स ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये दे चुके हैं. ईडी के इस दावे के तुरंत बाद सियासी घमासान मच गया. कांग्रेस और बीजेपी के नेता एक-दूसरे पर शब्दों का बाण चलाने लगे.

दरअसल, छत्तीसगढ़ समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. छत्तीसगढ़ में भी सियासी बिसात बिछ चुकी है. ऐसे में मुख्यमंत्री का नाम सट्टेबाजी करवाने वाले ऐप के प्रमोटर्स के साथ जुड़ना बड़ी बात है. यही वजह रही की ईडी के दावे के तुरंत बाद भूपेश बघेल ने भी इसे छवि धूमिल करने का प्रयास बता दिया. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर ईडी ने भूपेश बघेल को लेकर क्या कहा है और बीजेपी-कांग्रेस नेताओं की तरफ से इस मुद्दे पर क्या बयानबाजी की जा रही है.

ईडी ने क्या कहा? 

प्रवर्तन निदेशालय महादेव बेटिंप ऐप के मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है. ईडी ने शुक्रवार को दावा किया कि इस मामले में फॉरेंसिक एनालिसिस और पैसे का लेन-देन करने वाले एक व्यक्ति ने बयान दर्ज करवाया. उसने बताया कि ऐप के प्रमोटर्स के जरिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये दिए गए हैं. ईडी ने आगे कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए. ईडी ने गुरुवार को ही छत्तीसगढ़ में छापेमारी की और इस मामले में जांच के दायरे को आगे बढ़ाया.

भूपेश बघेल ने क्या कहा? 

ईडी के आरोपों के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि बीजेपी ईडी, आईटी, डीआरआई और सीबीआई जैसी एजेंसियों के सहारे राज्य में चुनाव लड़ना चाहती है. चुनाव से ठीक पहले ईडी ने मेरी छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि महादेव ऐप की जांच के जरिए ईडी ने मेरे करीबी लोगों को बदनाम किया है. उनके यहां छापे मारे गए. अब मुझ पर 508 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया गया है.

बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, दोनों मिलकर भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं. इसलिए वे जांच एजेंसियों के सहारे चुनाव लड़ रहे हैं. ईडी के खिलाफ मैं जनता को बता रहा हूं. वह लोगों के नाम तय कर उन्हें अरेस्ट करती है. गिरफ्तार लोगों को डराकर उनसे नाम लिए जाते हैं. लेकिन कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है. कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता भी तैयार है. एजेंसियों का मुकाबला करने के लिए जनता भी हमारे साथ है.

कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा? 

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और अभिषेक मनु सिंघवी ने शनिवार (4 नवंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भूपेश बघेल पर लगे आरोपों को लेकर बात की. जयराम रमेश ने कहा कि बीजेपी की आने वाले चुनाव में हार निश्चित है. पीएम और उनकी पार्टी ने ईडी और सीबीआई का दुरूपयोग करना शुरू कर दिया है. राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारी मात्रा में इसका दुरुपयोग हो रहा है. बीजेपी प्रतिशोध की राजनीति कर रही है. उसकी हार निश्चित है.

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि बीजेपी का मुख्य हथियार ED और सीबीआई है. कर्नाटक चुनाव में भी इनका इस्तेमाल किया गया. उस समय भी कांग्रेस नेताओं के यहां छापेमारी की गई. जब बीजेपी को लगता है कि उनकी जमीन खिसक रही है तो उनके पास यही ऑप्शन रहता है. उनका सिर्फ एक टारगेट है कि भूपेश बघेल की छवि खराब की जाए. वो सबसे लोकप्रिय सीएम हैं. ये चुनाव एकतरफा है. वो ओबीसी समाज से आते हैं. हर कोई उनकी तारीफ करता है.

वेणुगोपाल ने आगे कहा कि कांग्रेस को फंसाने के लिए षडयंत्र रचा जा रहा है. छत्तीसगढ़ की जनता इसका जवाब देगी. ईडी ने कहा है कि वह मामले की जांच करेगी. ये सब एक रणनीति के तहत किया जा रहा है. जनता बेवकूफ नहीं है, वो ये सब देख रही है. उन्होंने कहा कि ईडी के अधिकारी खुद ही पकड़े जा रहे हैं. फिलहाल बीजेपी के लिए पैनिक वाली स्थिति है. छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हम लोग इस बात की जानकारी आम लोगों तक ले जाएंगे.

अभिषेक मनु सिंघवी ने स्मृति ईरानी को लेकर कहा कि ईडी क्या उनके घर जाती है या फिर वो जाती हैं ईडी के पास. सबकुछ गठबंधन की साझेदारी के तहत हो रहा है. उनको हर बात की जानकारी पहले से ही कैसे लग जाती है. 18 महीने पहले केस दर्ज किया गया. लेकिन चुनाव के पहले अब क्यों कार्रवाई हो रही है. जयराम रमेश ने कहा कि अगस्त में ही सीएम ने मांग की थी कि महादेव ऐप पर बैन लगे. प्रमोटर्स की गिरफ्तारी की मांग भी की गई. लेकिन ये मांग पूरी नहीं हुई.

स्मृति ईरानी ने बोला हमला

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पूछा है कि बघेल क्या खुद की सरकार पर सवाल उठा रहे हैं. ईरानी ने कहा कि महादेव ऐप के संबंध में छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में एफआईआर दर्ज की गईं. दोनों ही राज्यों में बीजेपी सत्ता में नहीं है. तो फिर भूपेश बघेल के खिलाफ साजिश कौन रच रहा है? उन्होंने कहा कि ये कोई ताजा मामला नहीं है. एफआईआर 2022 में दर्ज की गई थी और तब से ही इस मामले की जांच चल रही है. कांग्रेस हवाला ऑपरेटरों के जरिए चुनाव लड़ रही है.

स्मृति ईरानी ने कहा कि सत्ता में रहकर सट्टा का खेल छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेतृत्व का एक बहुत बड़ा चेहरा बन चुका है. कल भूपेश बघेल के खिलाफ कुछ चौंका देने वाले तथ्य देश के सामने प्रस्तुत हुए हैं. असीम दास नामक एक व्यक्ति से 5.30 करोड़ रुपये से ज्यादा बरामद हुए हैं. उन्होंने सवाल किया कि क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेताओं को शुभम सोनी के माध्यम से असीम दास पैसा पहुंचाते थे? शुभम सोनी के एक वॉइस मैसेज के माध्यम से असीम दास को ये आदेश दिया गया कि वो रायपुर जाएं और बघेल को चुनाव के खर्चे के लिए पैसा दें.

Post Views: 147
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: ani news livebig newsbreaking newsfast newshindi latest newshindi newshindi news todayindia newslatest india newslatest newsnewsnews hindinews in hindinews indianews latestnews livenews todayToday newstop newstrending news
ShareTweetPin
Previous Post

अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को हराया

Next Post

नेपाल में भूकंप और मरते लोग, क्या वजह सिर्फ टेक्टोनिक प्लेट का टकराना है?

Related Posts

संत श्री आशारामजी गुरुकुल, गोंदिया में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन्
INDIA

संत श्री आशारामजी गुरुकुल, गोंदिया में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन्

0
गैंगस्टरों ते वार का 173वां दिन: पंजाब पुलिस की 1074 स्थानों पर छापेमारी; 911 काबू
BREAKING

विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक उप-निरीक्षक तथा एसएचओ के रीडर को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया

0
ऋषि प्रसाद सेवाधारी सम्मानित
INDIA

ऋषि प्रसाद सेवाधारी सम्मानित

0
पंजाब शिक्षा क्रांति: रिकॉर्ड NEET, JEE नतीजों के लिए भगवंत मान सरकार ने 300 से अधिक प्रिंसिपलों को सम्मानित किया
BREAKING

भगवंत मान सरकार द्वारा अमृतसर में बेहतर स्वच्छता सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए 60 एम.एल.डी. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मंज़ूरी, जल्द शुरू होगा काम

0
कल का पंचांग
BREAKING

कल का पंचांग

0
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल ने गीली/सीली पिच पर स्पिन का सामना करने का अभ्यास क्यों किया?
BREAKING

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल ने गीली/सीली पिच पर स्पिन का सामना करने का अभ्यास क्यों किया?

0
Next Post
Earthquake in Delhi-NCR: भारत से लेकर पाकिस्तान और चीन तक

नेपाल में भूकंप और मरते लोग, क्या वजह सिर्फ टेक्टोनिक प्लेट का टकराना है?

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982