ADVERTISEMENT
छिंदवाड़ा(सुशील सिंह परिहार)- गायत्री परिवार के प्रमुख एव समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति ओमी साहू का जन्म दिन वैदिक रूप से हर्षोल्लास मनाया गया । उनकी तीनो पूज्य बहन कांति साहू ,सरोज साहू और लक्ष्मी साहू ने सनातन संस्कृति के अनुरूप पूजन थाली सजाकर , तिलक लगाकर ,आरती उतारकर और मीठे पकवान खिला कर लंबी उम्र की कामना की । इस प्रकार के जन्मदिन वैदिक परंपरा का जीवित उदाहरण है । पहले के काल मे माता पिता या परिवार जन अपने अपने बच्चों का जन्मदिन इस प्रकार ही मनाते थे । इस अवसर पर उनके लघु भ्राता जय प्रकाश साहू और प्रदीप साहू परिवार सहित उपस्थित रहे ।









