छिंदवाड़ा(सुशील सिंह परिहार)- “संत श्री आशारामजी आश्रम गोंदिया” एवं “श्री योग वेदान्त सेवा समिति” के तत्वाधान में
दिनांक – 09.11.2025, दिन रविवार को ग्राम – जेठ भावड़ा, तालुका – देवरी, जिला – गोंदिया में ‘दिवाली निमित्त विशाल भंडारा’ आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 1000 जरूरतमंद लोगों को दैनिक जीवन उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना एवं व्यासपीठ पूजन के साथ किया गया। इसके बाद श्री आशारामायण जी पाठ, भजन – कीर्तन के साथ स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अन्तिम कड़ी में महाआरती के पश्चात् जीवन उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया गया।
और अंत में भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम पूर्णाहुति की गई।
सभी सेवाधारी भाई – बहनों का हार्दिक अभिनंदन।









