छिदवाड़ा(सुशील परिहार)- दिनांक 28 अक्टूबर 2024 क “संत श्री आशाराम जी गुरुकुल, गोंदिया” में “दीपावली मिलन समारोह” का आयोजन दीपावली की पटाखों की तरह की तरह रंग बिरंगी मनाई गई। जिसमें व्यासपीठ पूजन के पश्चात् सभी विद्यार्थियों ने दीपक सजाओ प्रतियोगिता में अपनी कला का प्रदर्शन किया इसके पश्चात रंगोली के आकर्षण चित्रों को गुरुकुल परिसर में उकेरा तथा कार्यक्रम के अंत में गरबा नृत्य का आयोजन भी किया गया।
इसी क्रम में सभी शिक्षक वृंद के द्वारा मनी आज अच्छी दिवाली का पाठ किया गया तत्पश्चात पूज्य गुरुदेव के दीपावली पर सत्संग का श्रवण सभी ने किया तथा अंत में सभी शिक्षकों एवं वाहन चालकों को मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम की पूर्णाहुति की गई। गुरुकुल प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को, अभिभावकों को एवं गुरुकुल से जुड़े प्रत्येक सहयोगी को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की है।













