Friday, June 26, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए गए नशामुक्ति अभियान के आए उत्कृष्ट परिणाम

admin by admin
in BREAKING, chandigarh, HARYANA, INDIA
Reading Time: 1 min read
A A
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब इटावा के जवान का निधन, स्वजनों में मचा कोहराम

भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब इटावा के जवान का निधन, स्वजनों में मचा कोहराम

0
ईरान की 8 साल बाद वैश्विक वापसी: भारत के लिए खुलेंगे सुनहरे रास्ते, बदल जाएगा क्षेत्रीय व्यापार का समीकरण!

ईरान की 8 साल बाद वैश्विक वापसी: भारत के लिए खुलेंगे सुनहरे रास्ते, बदल जाएगा क्षेत्रीय व्यापार का समीकरण!

0
लखनऊ अग्निकांड- कपल की शादी होने वाली थी:एनिमेशन आर्टिस्ट की भूखे पेट मौत, जान गंवाने वाले युवाओं की कहानी

लखनऊ अग्निकांड- कपल की शादी होने वाली थी:एनिमेशन आर्टिस्ट की भूखे पेट मौत, जान गंवाने वाले युवाओं की कहानी

0
जंतर-मंतर पर नीट के खिलाफ ‘महाधरना’ का तीसरा दिन: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, छात्रों ने बयां किया मानसिक दर्द

जंतर-मंतर पर नीट के खिलाफ ‘महाधरना’ का तीसरा दिन: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, छात्रों ने बयां किया मानसिक दर्द

0
महाराष्ट्र सियासत में नया भूचाल: ‘7वें सांसद’ भी बदलने वाले थे पाला, मंत्री पद की मांग पर अटकी शिंदे गुट से डील

महाराष्ट्र सियासत में नया भूचाल: ‘7वें सांसद’ भी बदलने वाले थे पाला, मंत्री पद की मांग पर अटकी शिंदे गुट से डील

0

22 June 2026 Hindi weekly

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

चंडीगढ़, 17 दिसंबर-  हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के सार्थक परिणाम सामने आने लगे हैं। प्रदेश भर में चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान से जुड़ते हुए काफी संख्या में युवा इस मुहिम का हिस्सा बन रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा उदाहरण जिला चरखी दादरी में देखने को मिला जहां पर 9 गांवो की पंचायतों ने इसे जन अभियान बनाते हुए अपने गांव को न केवल नशामुक्त किया बल्कि अपने गांव के बाहर इस बारे में बोर्ड भी लगा दिया कि ‘हमारा गांव नशामुक्त है‘। इन ग्रामीणों द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि वहां का कोई भी युवा नशे का शिकार ना हो और गांव में कहीं पर भी नशा ना ही खरीदा जाता हो और ना ही बेचा जाता हो। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर ने इस सराहनीय पहल के लिए चरखी दादरी के पुलिस अधीक्षक श्री अर्श वर्मा सहित उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

चरखी दादरी जिला के गांव जयश्री के सरपंच जितेंद्र कुमार ने हरियाणा पुलिस द्वारा शुरू की गई नशामुक्ति की पहल की सराहना की और कहा कि यह एक अभूतपूर्व पहल है जिससे युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।  जो लोग नशे की लत का शिकार हो गए हैं उनकी नशा छुड़वाने में मदद की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा गांव में आयोजित की जाने वाली खेल गतिविधियों से भी युवाओं को बड़े पैमाने पर लाभ हो रहा है और युवा बढ़-चढ़कर इनमें भाग लेते हैं। इस दौरान उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया जाता है।

गांव लाम्बा निवासी राम भगत ने अपने विचार रखते हुए कहा कि नशे से शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ता है। नशा हमारे समाज के लिए एक बड़ी समस्या है जिसे एक दूसरे के सहयोग से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने हरियाणा पुलिस द्वारा इस दिशा में किए गए कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। इसी प्रकार, गांव मिर्च निवासी संजीत ने कहा कि उनके गांव में पुलिस प्रशासन के सहयोग से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस के अधिकारियों तथा ग्राम प्रहरियों द्वारा समय-समय पर बैठकें की जाती है और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाता है।

पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत 30 नवंबर 2024 तक 3084 गांव तथा 660 वार्डाे को नशामुक्त घोषित किया गया है। इस प्रकार हरियाणा के 41.66 प्रतिशत गांव तथा 39.74 प्रतिशत वार्ड नशामुक्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए प्रदेश के प्रत्येक गांव तथा वार्ड में ग्राम प्रहरी व वार्ड प्रहरी तैनात किए गए है जो गांवों अथवा वार्डों में नशे संबंधी गतिविधियों पर नजर रखते हैं। इसके साथ ही, वे लोगों का नशा छुड़वाने में भी सहयोग करते हैं।

श्री कपूर ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा बच्चों तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में खेल गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं। ये खेल गतिविधियां हरियाणा पुलिस द्वारा करवाई जाती हैं। हरियाणा में 1522 एसपीओ को तैनात किया गया हैं जिनकी देखरेख में खेल गतिविधियां करवाई जा रही हैं। इस दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित भी किया जाता है तथा उनके दुष्प्रभावों के बारे में बताया जाता है। इन खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं की फिजिकल फिटनेस संबंधी प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी हो जाती है। इस दौरान उन्हें हरियाणा पुलिस में निकलने वाली भर्तियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि वे इनके लिए आवेदन कर सकें। इन खेल गतिविधियों से अब तक हरियाणा प्रदेश के 227458 युवाओं को जोड़ा गया है। समय-समय पर इन युवाओं के लिए जिला स्तर की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती है ताकि वे शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहें।

Post Views: 274
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: addiction prevention campaignanti drugs campaignbreaking newscampaignde-addiction campaign (nasha mukti)de-addiction programdrug de-addictionHaryana newsharyana news in hindiharyana news todayhindi news
ShareTweetPin
Previous Post

हरियाणा के मुख्यमंत्री 19 दिसंबर को करेंगे पूंडरी में जनसभा को संबोधित

Next Post

हरियाणा के मुख्यमंत्री से आईजीयू कुलपति ने की मुलाकात

Related Posts

भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब इटावा के जवान का निधन, स्वजनों में मचा कोहराम
INDIA

भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब इटावा के जवान का निधन, स्वजनों में मचा कोहराम

0
ईरान की 8 साल बाद वैश्विक वापसी: भारत के लिए खुलेंगे सुनहरे रास्ते, बदल जाएगा क्षेत्रीय व्यापार का समीकरण!
BREAKING

ईरान की 8 साल बाद वैश्विक वापसी: भारत के लिए खुलेंगे सुनहरे रास्ते, बदल जाएगा क्षेत्रीय व्यापार का समीकरण!

0
लखनऊ अग्निकांड- कपल की शादी होने वाली थी:एनिमेशन आर्टिस्ट की भूखे पेट मौत, जान गंवाने वाले युवाओं की कहानी
BREAKING

लखनऊ अग्निकांड- कपल की शादी होने वाली थी:एनिमेशन आर्टिस्ट की भूखे पेट मौत, जान गंवाने वाले युवाओं की कहानी

0
जंतर-मंतर पर नीट के खिलाफ ‘महाधरना’ का तीसरा दिन: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, छात्रों ने बयां किया मानसिक दर्द
BREAKING

जंतर-मंतर पर नीट के खिलाफ ‘महाधरना’ का तीसरा दिन: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, छात्रों ने बयां किया मानसिक दर्द

0
महाराष्ट्र सियासत में नया भूचाल: ‘7वें सांसद’ भी बदलने वाले थे पाला, मंत्री पद की मांग पर अटकी शिंदे गुट से डील
Blog

महाराष्ट्र सियासत में नया भूचाल: ‘7वें सांसद’ भी बदलने वाले थे पाला, मंत्री पद की मांग पर अटकी शिंदे गुट से डील

0
BREAKING

22 June 2026 Hindi weekly

0
Next Post
ਹਰਿਆਣਾ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸੂਬੇ ਵਿਚ ਸਹੀ ਮੁੱਲ ਦੀ ਦੁਕਾਨਾਂ  ਲਈ ਸਰਲ ਪੋਰਟਲ ਤੇ ਲਾਇਸੈਂਸ ਜਾਰੀ ਕਰਨ ਦੀ ਨਵੀਂ ਆਨਲਾਇਨ ਸੇਵਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ

हरियाणा के मुख्यमंत्री से आईजीयू कुलपति ने की मुलाकात

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us