ADVERTISEMENT
संत श्री आशारामजी गुरुकुल गोंदिया के शिक्षकों का दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण संत श्री आशारामजी गुरुकुल छिंदवाड़ा में किया गया।
जिसमें परीक्षा विभाग, कार्यालय, छात्रावास, भौतिक, रसायन, एवं जीवविज्ञान की प्रयोगशाला, संगीत कक्ष, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, छिंदवाड़ा आश्रम एवं गौशाला का भ्रमण एवं ज्ञानार्जन किया गया। साथ ही योग दिवस पर सुंदर प्रस्तुति का आनंद भी लिया।
गोंदिया गुरुकुल द्वारा छिंदवाड़ा गुरुकुल संचालिका श्रीमती दर्शना दीदी, सह – संचालक श्री सुशील भाई, छात्रावास अधीक्षक श्री सोमनाथ भाई, प्राचार्य श्रीमती पूजा आम्रवंशी एवं अन्य सभी का हार्दिक आभार ज्ञापित किया जाता है।









