गोंदिया(सुशील सिंह परिहार)- आज आजादी का 79वां हर घर तिरंगा महोत्सव संत श्री आशारामजी गुरुकुल, गोंदिया में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तत्पश्चात ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरुकुल समिति अध्यक्ष श्री शंकरलाल जी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री चोइथराम जी गोपलानी , सदस्य श्रीमती कशिश गोपलानी जी, गोंदिया आश्रम संचालक पंकज भैया, गुरुकुल संचालिका सुश्री नीता साहू, प्राचार्या श्रीमती सुनिता भोयर तथा आर्मी जवान व गुरुकुल अभिभावक श्री रविशंकरजी चौधरी उपस्थित रहे।
गुरुकुल के छात्र व छात्राओं के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत वक्तव्य, गीत, शहीदों की वेशभूषा पहनकर झांकी प्रस्तुत की। एवं देश को सम्मान दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुरुकुल समिति अध्यक्ष श्री शंकर लाल जी अग्रवाल के द्वारा विद्यार्थियों को देश देश की स्वतंत्रता का महत्व बताया गया एवं आशीर्वचन प्रदान किये गये। व श्री रविशंकर जी चौधरी के द्वारा देश प्रेम का जज़्बा बच्चों में जागृत किया गया।इसी के साथ गुरुकुल की संचालिका सुश्री नीता साहू के आभार प्रदर्शन व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।समिति के अन्य पदाधिकारियों सचिव श्री विनोद जी (गुड्डु) चांदवानी, सहसचिव श्री प्रदीप जी चामट, श्री भगत जी ठकरानी के द्वारा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।












