गोंदिया(सुशील सिंह परिहार)- आज दिनांक 16 अगस्त 2025 को संत श्री आशाराम जी गुरुकुल, गोंदिया में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत समिति अध्यक्ष श्री शंकरलाल जी अग्रवाल व श्रीमति किरण अग्रवाल जी आश्रम संचालक पंकज भाई, गुरुकुल संचालिका नीता बहन व गुरुकुल प्राचार्या श्रीमति सुनिता भोयर के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।जिसमें कक्षा नर्सरी से 3 री के सभी विद्यार्थियों ने श्री कृष्ण एवं श्री राधा जी की वेशभूषा धारण कर सुंदर झांकी प्रस्तुत की। विद्यार्थियों के द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कक्षा 4 थी से 8 वीं के विद्यार्थियों ने मटकी फोड़ के हिस्सा लिया। गुरुकुल प्रबंधन की ओर से सभी अभिभावकों और साधकों को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई प्रेषित की जाती है।










