छिंदवाड़ा(सुशील सिंह परिहार)- प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शक्ति हाउस महिला आश्रम में हर्षोल्लास के साथ सैकड़ो भक्तों के बीच जन्माष्टमी का आयोजन् संपन्न हुआ। इसमें मटकी फोड़, भजन, नृत्य, गायन वादन एवं अनेकों संस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई दोपहर से प्रारंभ हुआ यह कार्यक्रम पहले महिला पहले महिला आश्रम शक्ति हाउस में लगभग 3 घंटे तक चला और सभी को प्रसाद वितरण कर यह कार्यक्रम संपन्न हुआ तत्पश्चात रात्रि में संत श्री आसाराम जी गुरुकुल के छात्रवासी विद्यार्थियों द्वारा लगभग रात्रि 2:00 तक अनेकों संस्कृततिक कार्यक्रमों के साथ भव्य और दिव्य रूप में जन्माष्टमी पर्व मनाया जिसमें अनेकों प्रतियोगिताएं भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए कार्यक्रम में श्री योग वेदांत समिति के अध्यक्ष श्री मदन मोहन परसाई, खजरी आश्रम के संचालक श्री जयराम भाई, गुरुकुल की संचालिका श्रीमती दर्शना खट्टा ,श्री एम आर. पराड़कर, सनौड़िया जी ,परिहार जी , सुशील सिंह परिहार ,महिला आश्रम की संचालिका साध्वी नीलू बहन, मीरा पराड़कर , दीपक दोईफोड़े ,विशाल चउत्रे , शंकर झामनानी आदि धर्म प्रेमी एवं साधकों ने अपनी उपस्थिति दी अंत में सभी को माखन मिश्री का प्रसाद वितरण कर धूमधाम से कार्यक्रम मनाया गया ।