Thursday, May 7, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

मां के आंसू, मासूम की मुस्‍कुराहट और कातर अभागी निगाहें, लाशों से पटा अस्‍पताल और चारों तरफ बस गुबार…

admin by admin
in BREAKING, WORLD
Reading Time: 1 min read
A A
0
मां के आंसू, मासूम की मुस्‍कुराहट और कातर अभागी निगाहें, लाशों से पटा अस्‍पताल और चारों तरफ बस गुबार…
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

07 May 2026

0

06 May 2026

0

05 May 2026

0

04 May 2026 Weekly

0

03 May 2026

0

02 May 2026

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

जंग बेपरवाह होती है. वो नहीं देखती मासूम बच्चों के चेहरे, वो नहीं देखती मत और मजहब. नहीं समझती एक मां का दर्द, एक पिता का सूनापन और एक भाई की लाचारी. चंद मिनटों में ख़ाक हो जाती हैं इमारतें, उनमें दब के दम तोड़ देते हैं न जाने कितने परिवारों के सपने. मां की गोद में मुस्कराता ये मासूम और बेसबब रोती उसकी मां. अस्पताल के एक कोने में फूट फूटकर रोती हुई मां का शायद कोई कसूर नहीं है. उसकी गोद में लेटे मासूम को न तो जंग का मतलब पता है और न ही बर्बादी का. उसको शायद गाज़ा और फिलस्तीन भी नहीं पता. उसको नहीं पता ये इजरायल हमारा क्यों दुश्मन है. उसको नहीं पता कि हमास क्यों लड़ाई कर रहा है. शायद कोई यहूदी आकर इस बच्चे को गोद लेगा तो ये उसको देख भी मुस्करा देगा. मां बेबस होकर जर्जर और ज़मींदोज़ उस अस्पताल की चौखट पर रो रही है. शायद कोई डॉक्टर आएगा और वो उसको सही कर देगा.हमास और इजरायल की खौफनाक जंग में हजारों लोगों की जान जा रही है. गाजा पट्टी तबाह हो गया है. अस्पताल खा़क में मिल चुके हैं. लहुलुहान बच्चों के प्राण मां-बाप की गोद में निकल रहे हैं. अंत में एक शेर है साहिर लुधियानवी साहब का. जंग तो ख़ुद ही एक मसला है, जंग क्या मसलों का हल देगी.मगर अफसोस कोई नहीं है जो इस तस्वीर में बच्चे की मुस्कुराहट और मां के आंसुओं को समझ पाए. यह तस्वीर अनगिनत सवाल कर रही है कि कसूर हमारा क्या है. हम किसकी सनक का शिकार बन रहे हैं. क्या हमारी गलती सिर्फ इतनी सी है कि हम उस इलाके के हिस्सा हैं जिसके लिए जंग लड़ी जा रही है.

गाजा स्थित अहली अरब अस्पताल पर मंगलवार की रात एक बम गिरा, धमाका हुआ और धुएं का गुबार उठा. जब तस्वीर कुछ देर बाद साफ हुई तो हर तरफ से सिर्फ चीख पुकार सुनाई दे रही थी. मंजर दिल दहलाने वाला, हर तरफ मलबा और बेजान शरीर. कुछ ऐसे लोग भी थे जो इस भयानक हमले में बच गए लेकिन लड़ाई अब जिंदगी बचाने और सहेजने की है. इन सबके बीच आरोप और प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है, हमास ने इस हमले के लिए सीधे तौर पर इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है. इस हमले में करीब 300 लोगों की मौत हुई है.

Post Views: 153
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: baby kirahbandaidscalicali and kameirocali rushcoolcute babydoctor mommyFamilyfamousfamous familyfamous tubefamous tube familyfamous two kidsfamoustubefamilyfunnykeshiakeshia rushking science doryrush famstolen memesthe rush famthere's something wrong with calithere's something wrong with cali's handstiktok dancetiktok dancestraytray rushviralviral tiktoks
ShareTweetPin
Previous Post

इजरायली पीएम के आरोप पर फिलिस्तीनी दूत ने कहा, हमारे पास है डिलीट किए गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट

Next Post

मुख्यमंत्री ने नशों के विरुद्ध बड़ी लड़ाई की शुरुआत की : अरदास ,शपथ , खेल

Related Posts

BREAKING

07 May 2026

0
BREAKING

06 May 2026

0
E paper

05 May 2026

0
BREAKING

04 May 2026 Weekly

0
BREAKING

03 May 2026

0
BREAKING

02 May 2026

0
Next Post
मुख्यमंत्री ने नशों के विरुद्ध बड़ी लड़ाई की शुरुआत की : अरदास ,शपथ , खेल

मुख्यमंत्री ने नशों के विरुद्ध बड़ी लड़ाई की शुरुआत की : अरदास ,शपथ , खेल

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982