24-05-2023 (प्रेस की ताकत)- 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। पंजाब बोर्ड ने रिजल्ट घोषित कर दिया है। 12वीं क्लास की परीक्षा मार्च 2023 में हुई थी। 3637 छात्र फेल हुए हैं। कंपार्टमेंट में 18,569 छात्र आए हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.47 रहा है। लड़कों का पास प्रतिशत 90.14 रहा है। साइंस विषय का रिजल्ट सबसे ज्यादा 98.68 फीसदी रहा। गुरदासपुर 96.91 फीसदी रिजल्ट के साथ अव्वल रहा। मार्च 2023 में हुई 12वीं कक्षा की परीक्षा में 296709 विद्यार्थी शामिल हुए थे।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर चेक कर सकते हैं. बोर्ड ने पहले ही अलर्ट कर दिया था कि शैक्षणिक वर्ष 2023 के लिए वरिष्ठ माध्यमिक परिणाम 31 मई 2023 को या उससे पहले जारी किए जा सकते हैं।
अब स्क्रीन पर PSEB Class 12th Result 2023 दिखाई देगा। अब उसी के माध्यम से जाओ और इसे डाउनलोड करें। अब भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।












