Sunday, May 17, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

खेल मंत्री मीत हेयर द्वारा भारतीय हॉकी टीम के खिलाडिय़ों को किया गया सम्मानित, हॉकी में पंजाब देश का नेतृत्व करता रहेगा: मीत हेयर

admin by admin
in BREAKING, POLITICS, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
खेल मंत्री मीत हेयर द्वारा भारतीय हॉकी टीम के खिलाडिय़ों को किया गया सम्मानित,   हॉकी में पंजाब देश का नेतृत्व करता रहेगा: मीत हेयर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

11 May 2026 Weekly

0

13 May 2026

0

12 May 2026

0

10 May 2026

0

09 May 2026

0

08 May 2026

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

चंडीगढ़, 7 फरवरी(प्रेस की ताकत):  पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अपने सरकारी आवास में भारतीय हॉकी टीम के खिलाडिय़ों का सम्मान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही ओलम्पिक पदक विजेता हॉकी खिलाडिय़ों को दर्जा एक की नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
मीत हेयर ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब को खेलों में अग्रणी बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी और हॉकी की नरसरी के तौर पर जाना जाता राज्य पंजाब इस खेल में देश का नेतृत्व करेगा। उन्होंने राज्य में हॉकी खेल को और प्रफुल्लित करने के लिए खिलाडिय़ों के सुझाव भी माँगे। हॉकी खेल के बुनियादी ढांचे को और मज़बूत करने और राज्य में हॉकी लीग शुरू करने संबंधी भी विचार-विमर्श किया।


मीत हेयर ने कहा कि पंजाब के लिए गर्व की बात है कि टीम में कप्तान समेत राज्य के 10 खिलाड़ी हैं। खिलाडिय़ों को इस साल होने वाली एशियाई खेल और अगले साल होने वाली पैरिस ओलम्पिक खेल के लिए शुभकामनाएँ भी दीं। विश्व कप में नतीजे आशा के अनुसार ना आने पर उन्होंने खिलाडिय़ों को हिम्मत न हारने की सलाह देते हुए कहा कि जीत-हार खेल का हिस्सा है।
खेल मंत्री ने भारतीय हॉकी खिलाडिय़ों के साथ बात करते हुए कहा, ‘‘आप हमारा गौरव हो और नौजवानों के रोल मॉडल हो, इसलिए आपका हमारे नौजवान खिलाडिय़ों पर बहुत प्रभाव है जिस कारण आप अपने-अपने क्षेत्रों में नई उम्र के खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन दें। आपकी हौसला अफज़ायी बच्चों के लिए प्रोत्साहन का काम करेगी।’’


भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने खेल मंत्री को विश्वास दिलाया कि आने वाले मुकाबलों में देश और राज्य का नाम रौशन करने और अपना प्रदर्शन और अधिक बेहतर करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। टीम के मिडफीलडर और ओलम्पिक खेल में भारत के कप्तान रहे मनप्रीत सिंह ने पंजाब सरकार द्वारा खिलाडिय़ों की हौसला अफज़ायी करने पर धन्यवाद किया।


खेल मंत्री द्वारा भारतीय हॉकी टीम के पंजाबी खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया, जिनमें कप्तान हरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, हार्दिक सिंह, अकाशदीप सिंह, वरुण कुमार, शमशेर सिंह, कृष्ण पाठक, सुखजीत सिंह शामिल थे। इस अवसर पर ओलम्पिक पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों रुपिन्दर पाल सिंह, दिलप्रीत सिंह और सिमरनजीत सिंह को भी सम्मानित किया गया।
हॉकी खिलाडिय़ों द्वारा खेल मंत्री को अपने ऑटोग्राफ वाली टी-शर्ट और हॉकी स्टिक भेंट की गई। इस अवसर पर प्रमुख सचिव राज कमल चौधरी और निदेशक अमित तलवाड़ भी उपस्थित थे।

Post Views: 146
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: Anurag ThakurDazzling start for 'Khedan Watan Punjab Dian' at JalandharIndian Hockey team vice-captain Harmanpreet Singh selectedMeet Hayer conducts surprise checking of Punjab Institute ofMeet Hayer to felicitate GNDU players todayNEWS FROM PUNJAB STATE UNDER THE LEADERSHIPPunjab Sports Minister Gurmeet Singh Meet HayerPunjab's new Sports Policy will aim to produce more medalSports Minister Gurmeet Singh Meet Hare honored the playersSports minister Meet Hayer hails Harmanpreet Singh on beingSports Minister Rana Sodhi accords Rs.1.5 crores to threeWill make Punjab a hub of sports-Meet HayerWill make Punjab a hub of sports-Meet Hayer - Babushahi
ShareTweetPin
Previous Post

तुर्की और सीरिया में आए भयानक भूकंप के कारण मलबे में दबी एक गर्भवती महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है

Next Post

नशों के खि़लाफ़ पंजाब पुलिस की कार्रवाई को मिला जनसमर्थन

Related Posts

BREAKING

11 May 2026 Weekly

0
BREAKING

13 May 2026

0
BREAKING

12 May 2026

0
BREAKING

10 May 2026

0
BREAKING

09 May 2026

0
BREAKING

08 May 2026

0
Next Post
नशों के खि़लाफ़ पंजाब पुलिस की कार्रवाई को मिला जनसमर्थन

नशों के खि़लाफ़ पंजाब पुलिस की कार्रवाई को मिला जनसमर्थन

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982