Sunday, July 26, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

वजूखाना के अलावा पूरी ज्ञानवापी मस्जिद के ASI सर्वे को वाराणसी कोर्ट ने दी मंजूरी

admin by admin
in BREAKING, INDIA
Reading Time: 1 min read
A A
0
वजूखाना के अलावा पूरी ज्ञानवापी मस्जिद के ASI सर्वे को वाराणसी कोर्ट ने दी मंजूरी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

संत श्री आशारामजी गुरुकुल में भावपूर्वक विदाई समारोह (Farewell party)का सफल आयोजन 

संत श्री आशारामजी गुरुकुल में भावपूर्वक विदाई समारोह (Farewell party)का सफल आयोजन 

0
‘प्रतिरोध जारी रहना चाहिए’: शबाना आजमी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को पहला कदम बताया

‘प्रतिरोध जारी रहना चाहिए’: शबाना आजमी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को पहला कदम बताया

0
6, 6, 6, 6, 6… भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में सूर्यकुमार यादव का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा।

राष्ट्रमंडल खेल 2026 से पहले खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने ग्लासगो में ‘चीयर फॉर भारत’ साइकिल रैली का नेतृत्व किया।

0
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में लोगों की समस्याएं सुनते हुए। (25.07.2026)

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में लोगों की समस्याएं सुनते हुए। (25.07.2026)

0
*अमृतसर में 6.5 किलो हेरोइन और 9.90 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ एक महिला सहित तीन गिरफ्तार*

आज का पंचांग

0
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, अब आगे क्या: भारत की परीक्षा प्रणाली में 5 तत्काल बदलावों की ज़रूरत

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, अब आगे क्या: भारत की परीक्षा प्रणाली में 5 तत्काल बदलावों की ज़रूरत

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

वाराणसी कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा- ज्ञान‌‌‌वापी मस्जिद के विवादित हिस्से को छोड़कर बाकी पूरे कैंपस का सर्वे होगा. वाराणसी कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज कर दिया.

वाराणसी की अदालत ने हिंदू पक्ष द्वारा दाखिल किए ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) में वैज्ञानिक सर्वे के निर्देश देने वाली याचिका पर फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने कहा कि वजूखाना को छोड़कर पूरे ज्ञानवापी परिसर का एएसआई सर्वे होगा. मुस्लिम पक्ष ने सर्वे पर रोक लगाने की याचिका दाखिल की थी.  इस मामले में 14 जुलाई को सभी पक्षों की बहस पूरी हो चुकी है. जिसके बाद आज कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया.

हिंदू पक्ष का दावा है कि ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में कथित शिवलिंग मिला है. वहीं, मुस्लिम पक्ष का दावा है कि वह शिवलिंग नहीं बल्कि पुराना पड़ा फव्वारा है.

हिंदू पक्ष के वकील ने दी थी ये दलील
वाराणसी जिला जज की कोर्ट में 14 जुलाई को हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा था- “ज्ञानवापी आदिविश्वेश्वर का मूल स्थान है. यह लाखों लोगों की भावनाओं से जुड़ा है. सर्वे के दौरान पश्चिमी दीवार पर मिले निशान और अवशेषों ने बताया कि यह मंदिर की दीवार है. ओरल एवीडेंस के आधार पर कोई पक्ष नहीं रखा जा सकता, इसलिए सर्वे अनिवार्य है. हम संपूर्ण परिसर के सर्वे की मांग को उठा रहे हैं, जिससे सभी को पता चलेगा कि यह परिसर स्वयंभू आदिविश्वेवर मंदिर है. सर्वे के बाद यह वाराणसी का इतिहास सामने होगा.”

मुस्लिम पक्ष की थी ये दलील 
मुस्लिम पक्ष ने कहा- ‘यहां पहले से मस्जिद थी, जिसे किसी धार्मिक स्थल के स्थान पर नहीं बनाया गया.’ वाराणसी कोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनकर फैसला सुरक्षित कर लिया था.
ज्ञानवापी और आदि विश्वेश्वर मामलों के स्पेशल एडवोकेट राजेश मिश्रा ने बताया कि वाराणसी के जिला जज ए के विश्वेश ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया. मिश्रा ने बताया कि ए के विश्वेश की अदालत ने हिंदू पक्ष की याचिका को स्वीकार करते हुए ज्ञानवापी मस्जिद के वैज्ञानिक सर्वेक्षण की अनुमति दी है.

विश्वेश की अदालत ने पूरे ज्ञानवापी परिसर की पुरातात्विक और वैज्ञानिक जांच कराने की मांग से संबंधित मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद आज (21 जुलाई) के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था.

कार्बन डेटिंग पर भी लगी है रोक
ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में मिले कथित शिवलिंग के साइंटिफिक सर्वे और कॉर्बन डेटिंग के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कार्बन डेटिंग का आदेश दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने इसपर रोक लगाई है. कोर्ट ने कहा- इस मामले में संभलकर चलने की जरूरत है. हाईकोर्ट के आदेश की बारीकी से जांच करनी होगी.

मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी थी चुनौती
हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी. ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन समिति की तरफ से वकील हुजेफा अहमदी ने यह याचिका दायर की. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और केवी विश्वनाथन की पीठ ने इसकी सुनवाई की.

पिछले साल दिसंबर में लगाई थी याचिका
ज्ञानवापी से जुड़े शृंगार गौरी वाद की महिला वादियों (रेखा, सीता, मंजू, लक्ष्मी) ने पिछले साल दिसंबर में जिला जज की कोर्ट में एप्लिकेशन देकर 7 मामलों की सुनवाई एक साथ एक ही कोर्ट में करने की मांग की थी. इस केस पर जिला जज की अदालत ने 17 अप्रैल को आदेश पारित किया था कि उनकी कोर्ट में सभी 7 मामलों की फाइलों को रखा जाए.

Post Views: 129
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: #ASI#gyanvapi#mosque#survey#varansai court
ShareTweetPin
Previous Post

लुधियाना में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 30 गिरफ्तार

Next Post

राहुल गांधी की अर्जी पर पूर्णेश मोदी, गुजरात सरकार को नोटिस

Related Posts

संत श्री आशारामजी गुरुकुल में भावपूर्वक विदाई समारोह (Farewell party)का सफल आयोजन 
INDIA

संत श्री आशारामजी गुरुकुल में भावपूर्वक विदाई समारोह (Farewell party)का सफल आयोजन 

0
‘प्रतिरोध जारी रहना चाहिए’: शबाना आजमी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को पहला कदम बताया
BREAKING

‘प्रतिरोध जारी रहना चाहिए’: शबाना आजमी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को पहला कदम बताया

0
6, 6, 6, 6, 6… भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में सूर्यकुमार यादव का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा।
BREAKING

राष्ट्रमंडल खेल 2026 से पहले खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने ग्लासगो में ‘चीयर फॉर भारत’ साइकिल रैली का नेतृत्व किया।

0
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में लोगों की समस्याएं सुनते हुए। (25.07.2026)
BREAKING

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में लोगों की समस्याएं सुनते हुए। (25.07.2026)

0
*अमृतसर में 6.5 किलो हेरोइन और 9.90 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ एक महिला सहित तीन गिरफ्तार*
BREAKING

आज का पंचांग

0
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, अब आगे क्या: भारत की परीक्षा प्रणाली में 5 तत्काल बदलावों की ज़रूरत
BREAKING

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, अब आगे क्या: भारत की परीक्षा प्रणाली में 5 तत्काल बदलावों की ज़रूरत

0
Next Post
क्या राहुल गांधी जेल जाएंगे?

राहुल गांधी की अर्जी पर पूर्णेश मोदी, गुजरात सरकार को नोटिस

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us