छिंदवाड़ा(सुशील सिंह परिहार)- संत श्री आशारामजी गुरुकुल में भावपूर्वक विदाई समारोह (Farewell party)का सफल आयोजन
आज दिनांक 25/07/2026 संत श्री आशारामजी गुरुकुल, गोंदिया में विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य एवं भावपूर्ण विदाई समारोह (Farewell Party) का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य बापूजी एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व वंदना के साथ हुआ।
गुरुकुल परिवार ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की मनोकामनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें जीवन में सदैव संस्कार, अनुशासन और परिश्रम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बनाया। यह विदाई समारोह सभी के लिए भावुक और अविस्मरणीय रहा।
गुरुकुल समिति अध्यक्ष श्री शंकर लाल जी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री चोइथरामजी गोपलानी, सचिव श्री विनोद (गुड्डू) जी चांदवानी, सह सचिव प्रदीप जी चामट, समिति सदस्य श्री भगत जी ठकरानी एवं श्रीमती रीता संजय गोपलानी आश्रम संचालक श्री पंकज भाई एवं गुरुकुल संचालिका सुश्री नीता बहन गुरुकुल प्राचार्या श्रीमती सुनीता भोयर के द्वारा सभी शुभकामनाएं प्रेषित की गई।












